ट्रंप ने बताया मार्क जुकरबर्ग ने क्यों मांगी माफी, बोले- डेमोक्रेट का नहीं करेंगे समर्थन
ट्रंप ने कहा कि मार्क जुकरबर्ग ने मुझे फोन किया। मैं बताना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे कई बार फोन किया। जुकरबर्ग ने उनसे जुड़ी सामग्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए उन्हें हाल ही में फोन कर माफी मांगी। साथ ही ये भी भरोसा दिलाया कि वह किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे।
- Written By: साक्षी सिंह
...नहीं तो लगा देंगे 100% टैरिफ, ट्रंप ने दी चेतावनी; भारत को भी लपेटा
वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि फेसबुक के सीईओ ने उनसे माफी मांगी है। यूएस प्रेसिडेंशियल के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का कहा कि फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने उनसे जुड़ी सामग्री पर बैन लगाने के लिए उनसे माफी मांगी है।
ट्रंप ने कहा मार्क जुकरबर्ग ने उनसे जुड़ी सामग्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए उन्हें हाल ही में फोन कर माफी मांगी। साथ ही ये भी भरोसा दिलाया कि वह किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें:-नेतन्याहू को मिला बाइडन का समथर्न, इसराइल और अमेरिका मिलकर ईरान को मजा चखाने को तैयार
सम्बंधित ख़बरें
नहीं खत्म होगी ईरान-अमेरिका जंग! तेहरान को ट्रंप पर रत्तीभर भरोसा नहीं, दोनों देशों में तनाव चरम पर
इल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
अमेरिका इन देशों को देगा 8.6 अरब डॉलर के हथियार, ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दांव; आलोचकों पर साधा निशाना
Arms Sales: ट्रंप प्रशासन की मनमानी? बिना संसद की मंजूरी पश्चिम एशिया के चार देशों को मिलेंगे अरबों के हथियार
ट्रंप ने कहा जुकरबर्ग ने तारीफ की
अमेरिकी मीडिया हाउस फॉक्स न्यूज के साथ शुक्रवार को दिए गए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मार्क जुकरबर्ग ने मुझे फोन किया। मैं बताना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे कई बार फोन किया। पेनसिल्वेनिया में रैली के बाद उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि आपने जिस तरह से डटकर सामना किया यह वाकई अद्भुत था, यह बहुत बहादुरी भरा था।
ट्रंप की इज्जत करते हैं जुकरबर्ग
ट्रंप ने कहा कि मार्क जुकरबर्ग उनकी इज्जत करते हैं। उन्होंने कहा कि जुकरबर्ग ने वास्तव में भरोसा दिलाया कि वह किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे क्योंकि वह ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि उस दिन मैंने जो किया, उसके लिए वह मेरी इज्जत करते हैं।
जुकरबर्ग पर ये आरोप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा वे इस पर काम कर रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने इसे ठीक कर लिया है। जुकरबर्ग ने पांच साल पहले 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर लेकर जो किया था, वह उसे दोहरा नहीं रहे हैं। मुझे विश्वास है कि वह ऐसा नहीं कर रहे हैं।
ट्रंप ने Google पर भी साधा निशाना
यही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने गूगल पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गूगल का रवैया बहुत खराब रहा है। वे बहुत गैर-जिम्मेदार रहे हैं और मुझे लगता है कि गूगल बंद होने की कगार पर पहुंचने वाला है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस यानी अमेरिकी संसद इसे स्वीकार करेगी। मुझे सचमुच ऐसा नहीं लगता। गूगल को सावधान रहना होगा।
Google पर ट्रंप का ये है आरोप
बता दें कि सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप ने आरोप लगाया था कि गूगल पर पेनसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान उन पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में कोई तस्वीर या अन्य सामग्री खोजना लगभग असंभव है। हालांकि, गूगल ने पूर्व राष्ट्रपति के आरोपों को खारिज किया था।
ये भी पढ़ें:-डेमोक्रटिक में कमला हैरिस का रास्ता क्लीयर, हासिल कीं अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी
