

वाशिंगटन: अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का आगामी यूएस प्रेसिडेंशियल चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक से रास्ता साफ हाे गया है। उन्होंने पार्टी से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी हासिल कर ली हैं। हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुन लिया गया है। उन्हें पार्टी के प्रतिनिधियों की तरफ से सबसे अधिक वोट मिले हैं।
कमला हैरिस को शुक्रवार दोपहर को 2350 डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल मिला। इसी के साथ ही कमला हैरिस अब औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बन गई हैं।
कमला हैरिस ने जाहिए की खुशी
कमला को राष्ट्रपति जो बाइडन के के समर्थकों का भूरपूर समर्थन मिला। बाइडन के चुनावी रेस हटने के बाद भी वर्चुअल रोल कॉल में हैरिस को किसी के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। औपचारिक रूप से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने पर कमला हैरिस ने खुशी जाहिर की। वहीं हैरिस ने कहा कि इस महीने के अंत में शिकागो में होने वाले डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन से पहले संभावित उम्मीदवार चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हैं।
कमला ने कहा गर्व महसूस कर रही हूं
कमला हैरिस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट शेयर कहा कि मैं गर्व महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि मुझे संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर गर्व है। मैं अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार करूंगी। उन्होंने आगे कहा कि ये चुनावी अभियान लोगों के एक साथ आने, देश के प्रति प्रेम से प्रेरित होकर, हम जो हैं उसके लिए लड़ने के बारे में है।
कमला हैरिस का एक्स पर पोस्ट
जीतीं तो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति
कमला हैरिस किसी प्रमुख अमेरिकी दल के लिए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुने जानी वाली पहली अस्वेत महिला हैं। साथ ही पहली दक्षिण एशियाई मूल की महिला हैं। इसी साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अगर हैरिस रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा देती हैं तो वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।
बाइडन के पीछे हटने के बाद हैरिस का नाग आया आगे
बता दें कि कमला हैरिस से पहले आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रेस में जो बाइडन थे। इसके बाद उन्होंने बीते रविवार यानी 21 जुलाई को इस दौड़ से पीछे हटने का फैसला लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के रूप में कमला हैरिस का नाम आगे किया। कमला हैरिस को एक सर्वे में डेलीगेट्स का भारी समर्थन मिला है, जिसकी औपचािरिकता 19 अगस्त को होगी। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का खुले तौर पर समर्थन नहीं आया था। हालांकि अब उन्होंने भी हैरिस का समर्थन किया है।
राष्ट्रपति बाइडन क्यों हटे रेस से
आगामी प्रेसिडेंशियल चुनाव के पहली डिबेट में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन आमने सामने थे। इस डिबेट में बाइडन कमजोर साबित हुए। उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसके बाद से ही डेमोक्रेटिक की तरफ से उनकी उम्मीदवारी को लेकर सवाल खड़े होने लगे। फिर वो अपनी ज़िद पर अड़े रहे। उनपर पार्टी का काफी दबाव डाले जाने लगा। काफी मान मनौव्वल और दबाव के बाइडन ने अपना नाम वापस लिया और अपनी जगह कमला हैरिस के नाम का समर्थन किया।