- Hindi News »
- World »
- Trump Cheated Pakistan Oil Deal Baloch Leader Reveals Truth
ट्रंप के साथ हो गया धोखा, ऑयल डील पर PAK ने किया गुमराह, बलूच नेता ने खोली पोल
Pakistan News: बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान की प्राकृतिक संसाधनों पर दावा करने को चुनौती दी, कहा कि ये संसाधन बलूचिस्तान के हैं। उन्होंने अमेरिका को गुमराह करने का आरोप लगाया।
- Written By: अक्षय साहू

डोनाल्ड ट्रंप, मीर यार बलूच (फोटो- सोशल मीडिया)
US-Pakistan Oil Deal: अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ एक बड़ी ऑयल डील की है, लेकिन अब इस डील को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने अमेरिका को अपने फैसले पर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान में प्राकृतिक संसाधनों पर किए जा रहे दावों पर गंभीर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि पाकिस्तान का इन संसाधनों पर कोई हक नहीं है और उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान सरकार ने उनसे झूठ बोलकर यह डील की है।
मीर यार बलूच ने कहा कि, पाकिस्तान जिन क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों के भंडार का दावा करता है, वे असल में बलूचिस्तान गणराज्य के हिस्से हैं, न कि पाकिस्तान के। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन को पाकिस्तान की सेना, विशेष रूप से सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर, ने ‘पूरी तरह से गुमराह’ किया है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद को संरक्षण देने वाला देश करार देते हुए उसकी सैन्य नेतृत्व की नीयत पर सवाल उठाए।
गलतफहमी का शिकार ट्रंप
बलूच ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ट्रंप ने डील करते हुए दावा किया था कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तेल और खनिज के विशाल भंडार है, जबकी ऐसा नहीं है ये संसाधन पंजाब में नहीं, बलूचिस्तान में हैं और इनका पाकिस्तान पर कोई अधिकार नहीं है। ट्रंप को पाकिस्तान सरकार और सेना मिलकर गुमराह किया है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
इजरायल के ‘ऑयल हब’ पर ईरान का भीषण हमला, हाइफा में मची तबाही; मिडिल ईस्ट में शुरू हो गया ‘एनर्जी वॉर’?
ईरान का बड़ा दावा! F-35 गिराने के बाद रेस्क्यू करने आए अमेरिकी हेलिकॉप्टर भी जमींदोज, गिरफ्त में US पायलट
Explainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
To the Honorable President of the United States, #BalochistanIsNotPakistan Your recognition of the vast oil and mineral reserves in the region is indeed accurate. However, with due respect, it is imperative to inform your administration that you have been gravely misled by the… pic.twitter.com/bAMPOYisYK — Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) July 30, 2025
उन्होंने कहा कि, यह मानना सही है कि इस क्षेत्र में विशाल तेल और खनिज भंडार हैं, लेकिन यह बताना भी आवश्यक है कि पाकिस्तानी सेना, विशेष रूप से जनरल आसिम मुनीर और उनकी कूटनीतिक टीम ने आपको गंभीर रूप से गुमराह किया है। तेल, प्राकृतिक गैस, तांबा, लिथियम, यूरेनियम और रेयर अर्थ मिनरल्स जैसे खनिज भंडार पंजाब में नहीं, बल्कि बलूचिस्तान में स्थित हैं। यह क्षेत्र पाकिस्तान का नहीं, बल्कि ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ है, जिस पर पाकिस्तान ने 1948 में अवैध रूप से कब्जा कर लिया था।
ये भी पढ़ें- रूस में खतरे की घंटी, भूकंप के बाद कामचटका के तीन जिलों में सुनामी को लेकर अलर्ट
आतंक को बढ़ावा देता है पाकिस्तान
मीर यार बलूच ने डोनाल्ड ट्रंप को पाकिस्तान के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी ISI, जिसे उन्होंने ‘आतंकी संगठनों का संरक्षक’ करार दिया, बलूचिस्तान की खनिज संपदा का उपयोग आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करेगी, जो वैश्विक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बन सकता है।
Trump cheated pakistan oil deal baloch leader reveals truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
Apr 03, 2026 | 07:44 PMपाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
Apr 03, 2026 | 07:44 PMएशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
Apr 03, 2026 | 07:43 PMअपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
Apr 03, 2026 | 07:41 PMठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













