कुछ तानाशाह लोग…बिना नाम लिए पोप लियो ने ट्रंप पर साधा निशाना, बोले- धर्म के नाम पर हिंसा पर दुःखद
US-Iran War: ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप और Pope Leo के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पोप ने तानाशाहों पर निशाना साधा, तो ट्रंप ने उन्हें दुनिया की कड़वी सच्चाई समझने की नसीहत दी।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप और पोप लियो के बीच जुबानी जंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Pope Leo XIV Clash: दुनिया की सबसे ताकतवर सैन्य ताकत के नेता डोनाल्ड ट्रंप और 1.4 अरब कैथोलिकों के धार्मिक प्रमुख पोप लियो XIV के बीच जारी जुबानी जंग पहले से और तेज हो गई है। हाल के दिनों में दोनों के बीच ईरान को लेकर चल रहा विवाद अब और गहराता दिख रहा है। इसी बीच पोप लियो (Pope Leo) ने एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधा है।
अफ्रीका के अपने दौरे के दौरान कैमरून में दिए गए भाषण में पोप लियो (Pope Leo) ने कहा कि दुनिया “कुछ तानाशाह लोगों” के कारण बर्बादी की ओर बढ़ रही है, जो युद्ध पर अरबों रुपये खर्च कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को ट्रंप की नीतियों पर हमला माना जा रहा है।
भगवान के नाम पर हिंसा को सही ठहराना गलत
कैमरून के बामेंडा शहर स्थित सेंट जोसेफ कैथेड्रल में लोगों को संबोधित करते हुए पोप लियो ने कहा कि कुछ विश्व नेता अपने सैन्य, आर्थिक और राजनीतिक हितों के लिए धर्म का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान और पवित्रता के नाम पर हिंसा को सही ठहराना बेहद चिंताजनक है। पोप ने इस बात पर भी दुख जताया कि जहां युद्ध और विनाश पर भारी खर्च किया जा रहा है, वहीं इलाज, शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिए संसाधनों की कमी बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ईरान ने कर दिया मोसाद वाला कारनामा! इजरायल में खड़ी की जासूसों की फौज, नेतन्याहू की नींद हराम
NEET आंदोलन पर सियासत तेज, BJP नेताओं ने विपक्ष उठाए सवाल, मंत्री बावनकुले ने प्रदर्शन को बताया नौटंकी
PoK में प्रदर्शनकारियों की मौत पर बढ़ा तनाव, JAAC ने 23 जुलाई को बड़े आंदोलन का किया ऐलान
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
पोप लियो (Pope Leo) ने यह भी कहा कि दुनिया भले ही कुछ शक्तिशाली और “तानाशाही प्रवृत्ति” वाले लोगों के कारण संकट में हो, लेकिन अभी भी मानवता जीवित है क्योंकि बहुत से लोग एक-दूसरे की मदद करने में विश्वास रखते हैं। पोप इन दिनों अफ्रीका के 11 दिन के दौरे पर हैं और लगातार शांति और संयम की अपील कर रहे हैं।
ट्रंप ने किया पोप पर पलटवार
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पोप के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पोप को इस “खतरनाक दुनिया” की वास्तविकता को समझना चाहिए। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पोप को दुनिया के मुद्दों पर अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें जमीनी हालात को भी ध्यान में रखना चाहिए।
ट्रंप ने ईरान का जिक्र करते हुए दावा किया कि वहां हाल के महीनों में हजारों लोगों की मौत हुई है और यह स्थिति बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि यह असल दुनिया है, जहां फैसले कठिन होते हैं और सुरक्षा को प्राथमिकता देनी पड़ती है।
यह भी पढ़ें- Trump Modi Call: ट्रंप और पीएम मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा
पहले पोप को बताया था कमजोर
इससे पहले ट्रंप ने पोप को “कमजोर” और “गलत” तक कहा था, लेकिन अब उन्होंने कुछ नरमी दिखाते हुए कहा कि वे पोप से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं रख रहे हैं। इसके बावजूद, दोनों के बीच विचारधारात्मक मतभेद साफ तौर पर सामने आ रहे हैं, खासकर युद्ध और शांति जैसे वैश्विक मुद्दों पर।
