BBC से 10 अरब हर्जाना वसूलेने की तैयारी में ट्रंप! इस मामले को लेकर किया है मानहानि का केस
Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप ने बीबीसी पर मुकदमा दायर किया, आरोप है कि बीबीसी ने उनके भाषण के हिस्से गलत दिखाए, हिंसा का आह्वान जताया और शांतिपूर्ण अपील को नहीं दिखाया।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशस मीडिया)
Trump-BBC Controversy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीबीसी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। उनका कहना है कि बीबीसी ने उनके भाषण के कुछ हिस्सों को काटकर दिखाया, जिससे ऐसा लगा कि उन्होंने अपने समर्थकों को अमेरिकी संसद पर हमला करने के लिए कहा। ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने भाषण में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात भी कही थी, लेकिन बीबीसी ने वह हिस्सा नहीं दिखाया।
मुकदमे में ट्रंप ने बताया कि 6 जनवरी 2021 को दिए गए उनके भाषण के कुछ हिस्से गलत तरीके से दिखाए गए। उदाहरण के लिए, उन्होंने समर्थकों से संसद की ओर मार्च करने के लिए कहा और कहा, ‘जान की बाजी लगाकर लड़ो।’ ट्रंप का कहना है कि इससे लोगों को गलत संदेश गया कि वह सीधे हिंसा का समर्थन कर रहे हैं।
ट्रंप ने बीबीसी पर किया मानहानि का केस
ट्रंप ने बीबीसी पर एक और आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीबीसी ने फ्लोरिडा के एक कानून का उल्लंघन किया, जो भ्रामक और अनुचित कारोबारी गतिविधियों को रोकता है। ट्रंप दोनों आरोपों के लिए कुल 10 अरब डॉलर हर्जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, बीबीसी पहले ही ट्रंप से माफी मांग चुकी है। उसने कहा कि संपादन में गलती हुई थी, जिससे ऐसा लगा कि ट्रंप ने सीधे हिंसा की बात कही। बीबीसी का कहना है कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई ठोस कानूनी आधार नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान, थाली-चम्मच के साथ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; देखें VIDEO
ट्रंप ने मुकदमे में यह भी कहा कि माफी मांगने के बावजूद बीबीसी ने अपने गलत काम पर सच में पश्चाताप नहीं दिखाया और भविष्य में ऐसी गलती रोकने के लिए कोई बदलाव नहीं किए। उनकी टीम का कहना है कि बीबीसी का उनका नाम गलत तरीके से पेश करने का लंबा इतिहास है और यह उसके कथित राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: Nepal Elections: कार्टर सेंटर सहित चार अंतरराष्ट्रीय संगठन करेंगे आगामी आम चुनावों का अवलोकन
मीडिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी लड़ाई
इस मुकदमे के जरिए ट्रंप ने मीडिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी लड़ाई शुरू की है। उनका कहना है कि बीबीसी जैसी संस्थाएं उनकी छवि खराब कर रही हैं और जनता को गुमराह कर रही हैं। ट्रंप का यह कदम मीडिया रिपोर्टिंग के खिलाफ उनके गुस्से और अपने पक्ष को साबित करने की कोशिश को दर्शाता है।
