Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस पर हमले की बात से फिर पलटे राष्ट्रपति ट्रंप, यूक्रेन से कहा- सोचना भी मत

Russia-Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को मॉस्को पर हमले की इजाजत देने की बात की थी, लेकिन 24 घंटे में बयान बदलते हुए अब उन्होंने ऐसा कदम न उठाने की चेतावनी दी है। रूस ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jul 16, 2025 | 04:33 PM

ट्रंप ने यूक्रेन को हथियार देने से माना किया (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पलटी मारने की आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। ट्रंप एक बार फिर 24 घंटे के अंदर अपने ही बयान से पलटते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में यूक्रेन को रूस की राजधानी मॉस्को पर हमला करने की इजाजत देने की बात कही थी, लेकिन अब वे यूक्रेन को चेतावनी दे रहे हैं कि वह ऐसा कुछ न करे।

ट्रंप ने कहा कि भले ही अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें दे दे, लेकिन फिर भी यूक्रेन को रूस की राजधानी पर हमला नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका फिलहाल कीव को ऐसी मिसाइलें देने की योजना नहीं बना रहा है।

जेलेंस्की से हुई थी सीक्रेट मीटिंग

अमेरिकी मीडिया संस्थान फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप ने 4 जुलाई को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ एक गुप्त बैठक की थी। रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन से नाराज़ ट्रंप ने जेलेंस्की से पूछा था, “अगर हम आपको हथियार दें, तो क्या आप मॉस्को या सेंट पीटर्सबर्ग पर हमला करेंगे?”

इसके जवाब में जेलेंस्की ने कहा था कि अगर उन्हें हथियार मिलते हैं, तो वे निश्चित रूप से हमला करेंगे। जानकारी के अनुसार, ट्रंप ने जेलेंस्की को हथियार देने का वादा भी किया था।

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ट्रंप रूस पर दबाव बनाकर उसे बातचीत की मेज पर लाना चाहते हैं और इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करवाना चाहते हैं। उन्होंने हाल ही में रूस को अगले 50 दिनों के भीतर युद्ध खत्म करने का अल्टीमेटम भी दिया था। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर रूस ऐसा नहीं करता, तो अमेरिका उस पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देगा।

ये भी पढ़े: व्हाइट हाउस में लॉकडाउन! ट्रंप पर हमले की आशंका से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

रूस किसी भी स्थिति के लिए तैयार

ट्रंप की धमकी पर मंगलवार को क्रेमलिन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रूस इस प्रकार की धमकियों से डरता नहीं है और वह किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। क्रेमलिन ने स्पष्ट किया कि रूस ऐसी किसी भी धमकी के आगे घुटने नहीं टेकेगा।

Trump denies weapons to ukraine for moscow attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2025 | 04:29 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Russia-Ukraine War
  • Volodymyr Zelensky
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पुतिन की फौज ने यूक्रेन पर बरपाया कहर! दो पैसेंजर ट्रेनों को बनाया निशाना, जेलेंस्की ने दिखाया VIDEO

2

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे ऑपरेशन सिंदूर के जख्म, फजीहत पर तिरपाल ढक रहा पाकिस्तान, सामने आई असलियत

3

हिंदी सिनेमा पर बैन! कनाडा में खालिस्तानियों ने दी कार्नी सरकार को खुली चेतावनी

4

साने ताकाइची बनेंगी जापान की पहली महिला PM, सत्ताधारी पार्टी ने चुना अपना नया नेता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.