-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Putin Trump Call Russia Wont Stop Until Ukraine Goals Met
जंग जारी रहेगी! रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने ट्रंप को दिया फिर बड़ा झटका
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच पिछले कुछ महीनों में कई बार फोन पर बातचीत हो चुकी है। ट्रंप पिछले तीन वर्षों से चल रही युद्ध को रोकने और...

पुतिन-ट्रम्प फ़ोन कॉल, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
मास्को: गुरुवार को ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में पुतिन ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि जब तक रूस अपने उद्देश्यों को हासिल नहीं कर लेता, तब तक वह यूक्रेन से पीछे नहीं हटेगा। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच यह युद्ध पिछले तीन साल से भी ज्यादा समय से चल रहा है। हाल के महीनों में ट्रंप ने इस संघर्ष को समाप्त करने और युद्धविराम कराने के लिए कई प्रयास किए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई है।
राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप और पुतिन के बीच यह छठी बार फोन पर बातचीत हुई है। क्रेमलिन के एक सहयोगी ने दोनों नेताओं की बातचीत को लेकर जानकारी दी है। सहयोगी के अनुसार, पुतिन ने स्पष्ट किया है कि रूस तब तक नहीं रुकेगा जब तक वह अपने उद्देश्यों को हासिल नहीं कर लेता। हालांकि, पुतिन ने यह भी जोड़ा कि रूस संवाद और बातचीत के ज़रिए समाधान खोजने की प्रक्रिया में विश्वास रखता है।
ट्रंप को पुतिन ने दिया बड़ा झटका
क्रेमलिन के प्रवक्ता यूरी उशाकोव ने मीडिया को बताया कि ट्रंप और पुतिन के बीच विस्तृत बातचीत हुई, जिसमें ट्रंप ने युद्ध को जल्द समाप्त करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। पुतिन ने जवाब में कहा कि रूस संवाद जारी रखने को तैयार है, लेकिन उसकी प्राथमिकता उन बुनियादी कारणों को हल करना है जिनकी वजह से यह युद्ध शुरू हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
रूस के अनुसार, इस युद्ध की जड़ यह है कि वह यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकना चाहता था, ताकि पश्चिमी देश यूक्रेन की ज़मीन का इस्तेमाल रूस पर हमले के लिए न कर सकें।
हथियारों को लेकर होगा चर्चा
राष्ट्रपति ट्रंप शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत कर सकते हैं। इस बातचीत में हाल ही में ट्रंप प्रशासन द्वारा यूक्रेन को आर्टिलरी राउंड और एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति रोकने के फैसले पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे को लेकर अहम बातचीत हो सकती है। इससे पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की भी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वह इस फैसले को लेकर ट्रंप से बात करना चाहते हैं।
QUAD बैठक में एस जयशंकर का जलवा, मार्को रुबियो ने की तारीफ, कहा- हर समय ये…
अमेरिका ने रोका हथियारों की आपूर्ति
हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को कुछ अहम हथियारों की आपूर्ति रोक दी, जिससे सभी चकित रह गए। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह निर्णय अमेरिकी हथियार भंडार की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के पास अब इन हथियारों का भंडार लगभग समाप्ति की कगार पर है।
जिन हथियारों की आपूर्ति फिलहाल रोक दी गई है, उनमें 155 मिमी की आर्टिलरी शेल और पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं। ये हथियार यूक्रेन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनका इस्तेमाल रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों को रोकने में किया जाता है।
Putin trump call russia wont stop until ukraine goals met
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
E20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट
Jul 29, 2026 | 08:39 PMगुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMLord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMBatwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
Jul 29, 2026 | 07:59 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














