Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या थमेगा युद्ध! इजरायल-ईरान के बाद अब गाजा में हलचल तेज, ट्रंप ने फूंका बिगुल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-ईरान के बीच युद्धविराम कराने के बाद अब गाजा संघर्ष में शांति वार्ता को आगे बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने इस मुद्दे पर तत्काल...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 29, 2025 | 04:49 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

वांशिगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर युद्ध विराम की अपील की है। इससे पहले उन्होंने इजरायल-ईरान और कांगो-रवांडा के बीच संघर्ष रुकवाने में सफलता पाई थी। अब उन्होंने इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई को रोकने के लिए बातचीत में प्रगति की मांग की है। रविवार को गाजा में युद्धविराम वार्ता को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनती दिख रही है, जिसके बाद ट्रंप ने इस दिशा में और आगे बढ़ने की अपील की है।

ट्रंप ने इस समझौते का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि यह 20 महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त कर देगा। इजरायल के एक अधिकारी के अनुसार, आगामी हफ्तों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के वाशिंगटन दौरे की योजना बनाई जा रही है, जो इस ओर इशारा करता है कि एक नए समझौते पर चर्चा हो सकती है।

गाजा को लेकर ट्रंप ने कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक संदेश पोस्ट करते हुए गाजा संघर्ष को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि गाजा में शांति स्थापित करो और बंधकों को रिहा करो। इससे पहले, शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक संभावित युद्धविराम की आशा जताई थी और कहा था कि अगले सप्ताह तक गाजा में युद्ध विराम समझौता हो सकता है। उन्होंने पत्रकारों को बताया, “हम गाजा स्थिति पर निरंतर कार्य कर रहे हैं और इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।” ट्रंप ने कई बार इजरायल और हमास से गाजा में चल रहे युद्ध को समाप्त करने का आग्रह किया है।

सम्बंधित ख़बरें

एक नहीं…बांग्लादेश में चलेगी दो सरकार! ‘शैडो कैबिनेट’ बनाने में जुटा जमात, तारिक पर लगाम लगाने की तैयारी

Epstein Files विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई: कहा- मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं, मैं बेगुनाह हूं

जिनेवा में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुरू, प्रतिबंधों और सुरक्षा पर टिकी दुनिया की नजर

जाते-जाते भी नहीं सुधरे यूनुस, बिना नाम लिए भारत के खिलाफ उगला जहर, फिर अलापा ‘सेवन सिस्टर्स’ का राग

21 महीने से जारी है युद्ध

लगभग 21 महीने से जारी यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को हमास आतंकवादियों के इजरायल पर 5000 से ज्यादा रॉकेट दागने के बाद शुरु हुआ था। इस हमले में इजरायल के करीब 1,200 नागरिकों की मौत हो गई और लगभग 250 लोगों को अगवा कर लिया गया। हमास के आतंकियों ने सीमा पार करके इजरायली इलाकों में घुसपैठ की, जिससे पूरे इलाके में गुस्सा और तनाव फैल गया। इसके जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी पर भारी हवाई हमले शुरू किए, वहां घेराबंदी कर दी और बाद में जमीनी सैन्य कार्रवाई भी की।

फील्ड मार्शल मुल्ला मुनीर ने फिर उगला जहर, कश्मीर को बताया ‘गले की नस’

गाजा में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर चिंता

गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान के कारण अब तक 56,000 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है, जैसा कि गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है। इनमें हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया, याह्या सिनवार और अन्य प्रमुख कमांडर व आतंकवादी भी शामिल हैं। इस संघर्ष को रोकने के लिए अमेरिका, मिस्र, कतर और अन्य देश बीच-बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र और विभिन्न मानवाधिकार संगठनों ने गाजा में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र में कई बार युद्धविराम के प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से कुछ पारित हुए हैं, जबकि कुछ पर वीटो लगा दिया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trump announces gaza ceasefire after israel iran conflicts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2025 | 04:49 PM

Topics:  

  • ceasefire in Gaza
  • Donald Trump
  • Gaza Conflict
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.