मैंने खत्म कराया भारत-पाक संघर्ष, 8 युद्ध रुकवाए, सबके लिए मिलना चाहिए नोबेल पुरस्कार, ट्रंप का दावा
Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष को सुलझाने के अपने दावे को दोहराया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुल आठ युद्ध खत्म करवाया हूं। इसके लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।
- Written By: रंजन कुमार
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप।
Trump Nobel Prize: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का अपना दावा दोहराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते यह बात कही। डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि जिन आठ युद्धों को उन्होंने खत्म कराए, उनमें से हर एक के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि हमने आठ युद्ध खत्म किए…लेकिन अब एक और बाकी है। मैं उम्मीद करता हूं कि इसे भी खत्म कर देंगे।
ट्रंप ने कहा, हर बार जब मैं कोई युद्ध खत्म करता हूं, वे कहते हैं कि ट्रंप ने ये युद्ध खत्म किया तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा। मैं यह युद्ध खत्म कर दूं तो कहते हैं, अब इसके लिए नहीं, अगले के लिए मिलेगा। अब बोल रहे कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म हुआ तो नोबेल मिलेगा तो बाकी आठ युद्धों का क्या? भारत-पाकिस्तान। सोचिए मैंने कितने युद्ध खत्म किए। मुझे हर युद्ध के लिए नोबेल मिलना चाहिए, लेकिन मैं लालची नहीं बनना चाहता।
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का भी जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मेरा मकसद पुरस्कार नहीं, बल्कि जान बचाना है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि इस साल की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना मचाडो पेरिस्का का भी मानना है कि वे इसके हकदार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अगले हफ्ते वाशिंगटन में होगी जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात, युद्ध को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
लगातार 13वीं रात अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किए हमले, होर्मुज विवाद से तेल की कीमतों में भारी उछाल
अब तक 60 से अधिक बार दोहराया दावा
ट्रंप 10 मई के बाद से अब तक 60 से अधिक बार अपना दावा दोहरा चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम उनकी मध्यस्थता से संभव हुआ है। उन्होंने उस दिन सोशल मीडिया पर लिखा था कि वॉशिंगटन की बातचीत के बाद दोनों देशों ने समझौता कर लिया है। हालांकि, भारत लगातार किसी भी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी से इनकार कर रहा है।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सोमाली प्रवासियों पर तीखे बोल: अमेरिका छोड़ो, अपना देश ठीक करो
हाल में ट्रंप ने कब-कब किया दावा
18 नवंबर को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाक के बीच संघर्ष रोका है। उन्होंने कहा था कि मैं उन 8 युद्धों को रोकने पर गर्व महसूस करता हूं। 20 नवंबर को एक बयान में ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने दोनों देशों को बातचीत की मेज पर लाने के लिए टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और पीएम शहबाज शरीफ ने उनसे बात की थी।
