Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात

NEET Students: NEET पेपर लीक विवाद के बीच सफल छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया। छात्रों ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई और फास्ट-ट्रैक कोर्ट का फैसला सही है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 24, 2026 | 10:19 AM

नीट टॉपर्स ने पीएम मोदी का किया समर्थन (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

NEET Students Support PM Modi: नीट पेपर लीक मामले में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग कर रहे है। इस बीच नीट टॉपर्स प्रधानमंत्री के सपोर्ट में आगे आए है। नीट-यूजी पेपर लीक पर देशभर में विरोध प्रदर्शन के बीच परीक्षा पास करने वाले छात्रों ने केंद्र सरकार का समर्थन किया है।

छात्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके (पेपर लीक) लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं। पहली बार नीट परीक्षा में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कर्नाटक के हुबली की छात्रा दानेश्वरी सलीमत ने कहा, “मैंने नीट परीक्षा पास की और अच्छी रैंक हासिल की। ​​अब नीट परीक्षा में कोई समस्या नहीं है। पहली नीट परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने की समस्या हुई थी, लेकिन अब आयोजित दूसरी परीक्षा में कोई दिक्कत नहीं है। काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है और अच्छा कोर्स मिलने की संभावना है।”

धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

स्टूडेंट ने कहा, “कुछ लोग नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे हैं। नीट बोर्ड और केंद्र सरकार ने एडमिशन के लिए काउंसलिंग बुलाई है। हम काउंसलिंग की तैयारी कर रहे हैं। हमें कोई परेशानी नहीं हुई है। पहली बार नीट परीक्षा में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।”

सम्बंधित ख़बरें

छात्रों के समर्थन में साथ आए ठाकरे बंधु: 26 जुलाई को मुंबई में तिरंगा मार्च; उद्धव-राज का सरकार पर सीधा हमला

पाकिस्तान ने CJP Protest को बताया भारत का आंतरिक मामला, टिप्पणी करने से किया इनकार

न BJP ऑफिस, न जंतर-मंतर, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सरकार से मिलेगी CJP, क्या आज खत्म हो जाएगा आंदोलन?

NEET Paper Leak: बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, बीड के छात्रों की याचिका पर NTA को मूल OMR शीट पेश करने का आदेश

Hubballi, Karnataka: On Cracking the NEET exam, student Daneshwari Salimath says, “Few people are protesting that there is corruption in NEET exam. NEET Board and Central Govt have called Counseling for Admission, we are preparing for counselling. We have not had any problem…… pic.twitter.com/oF0XWKTusX — IANS (@ians_india) July 24, 2026


छात्रा दानेश्वरी सलीमत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ लोग, जिनमें विपक्षी पार्टियां भी शामिल हैं, सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। यह सच से बहुत दूर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें – न BJP ऑफिस, न जंतर-मंतर, अब यहां सरकार से मिलेगी CJP, क्या आज खत्म हो जाएगा आंदोलन?

नीट परीक्षा देने वाले भोपाल के छात्रों ने पेपर लीक मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का फैसला सही

एक स्टूडेंट प्रभात ने कहा, “मैंने इस साल नीट की परीक्षा दी। मुझे 390 अंक मिले। सरकार का फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का फैसला काफी अच्छा है। बहुत से छात्रों का नीट परीक्षा का सपना रहता है, जिसके लिए वे अपनी तैयारी शुरू करते हैं। छात्र नीट परीक्षा के लिए दो-तीन साल की तैयारी करते हैं। इसके बाद फल नहीं मिलता है तो वह डिप्रेशन में चला जाता है। फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन के बाद पेपर लीक के मामलों में जल्द सजा हो सकेगी और इसके कारण भविष्य की परीक्षाएं भी सही ढंग से हो सकेंगी।”

Bhopal, Madhya Pradesh: On Prime Minister Narendra Modi’s decision to set up fast-track courts for NEET paper leak cases, a NEET aspirant says, “A very good decision has been made. Because every NEET student has a dream with which he starts preparing. It takes one year to… pic.twitter.com/mpxfbu4RX4 — IANS (@ians_india) July 23, 2026

री-नीट से लगा था झटका

छात्र प्रियांश कुशवाहा ने कहा, “इस साल की नीट परीक्षा में मेरे 410 अंक आए हैं। इस साल पहली परीक्षा के बाद बहुत से छात्र खुश थे और उन्हें उम्मीद थी कि वे पास होंगे, लेकिन जब पेपर लीक और दोबारा परीक्षा की खबर आई तो काफी बच्चों को सदमा लगा। बहुत से बच्चे दोबारा परीक्षा की तैयारी करने की भी स्थिति में नहीं थे।”

उन्होंने कहा कि पेपर लीक होना बहुत गलत था, लेकिन ऐसे मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का फैसला सही है। हमें उम्मीद है कि इसका असर दिखाई देगा। फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठन के फैसले पर छात्रा प्रियांशी ने कहा कि यह सरकार का बिल्कुल सही फैसला है, क्योंकि पेपर लीक के मामलों में जल्दी ही कार्रवाई सुनिश्चित होगी। इससे पेपर लीक करने वालों के खिलाफ भी एक्शन होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Neet successful students support pm modi paper leak fast track court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 10:19 AM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • NEET Paper Leak
  • NEET UG Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.