Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका में संकट मोचन बने पीएम मोदी, वापस आ रहे देश के नागरिक; C-17 हुआ रवाना

US Deportation Indians: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के बाद, वहां बसे भारतीय अवैध प्रवासियों को देश से वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 04, 2025 | 03:23 PM

अमेरिका से वापस आ रहे अवैध प्रवासी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका में सत्ता संभालने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी अभियान के तहत अब अमेरिका में रह रहे भारतीय अवैध प्रवासियों को वापस भारत भेजने के लिए एक C-17 सैन्य विमान रवाना हो गया है। इसकी पुष्टि एक अमेरिकी अधिकारी ने की है।

ट्रंप प्रशासन अपने इमिग्रेशन एजेंडे को लागू करने के लिए सेना की ले रहे हैं। जिसके तहत सैन्य विमान का उपयोग कर अवैध प्रवासियों को देश से बाहर भेजने का काम शुरू हो गया है।

ट्रंप के साथ हुई थी पहले चर्चा

डोनाल्ड ट्रंप के वाइट हाउस में दोबारा आने के बाद भारत में यह पहला निर्वासन हुआ है। ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा की थी। इससे पहले, भारत ने इन अवैध प्रवासियों को वापस लेने पर सहमति जताई थी और लगभग 18,000 लोगों को लौटाने की बात कही गई थी।

विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद कहा था कि उन्होंने इमिग्रेशन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ट्रंप ने यह भी कहा कि जब अवैध अप्रवासियों को वापस भेजने की बात होगी, तो भारत सही कदम उठाएगा।

इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा की थी। जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत अवैध रूप से किसी भी देश में रहने का समर्थन नहीं करता। उन्होंने कहा कि यदि यह पुष्टि हो जाती है कि कोई व्यक्ति भारतीय नागरिक है और वह अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा है, तो भारत उसकी कानूनी वापसी के लिए तैयार रहेगा।

सीमा पर अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती

आपको बता दें कि केवल भारतीय प्रवासियों को देश वापस नहीं भेज रहा है, बल्कि मेक्सिको से आने वाले अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए भी अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती कर रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि भारतीय प्रवासियों को लेकर एक सैन्य विमान C-17 डिपोर्टेशन के लिए रवाना हो चुका है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह विमान अगले 24 घंटे तक भारत पहुंचेगा।

प्रवासियों को निकालने के लिए सेना की मदद

ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सेना की मदद ली है। इस अभियान के तहत अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की गई है और सैन्य अड्डों को प्रवासियों को अस्थायी रूप से रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसके अलावा, अवैध प्रवासियों को उनके मूल देशों में वापस भेजने के लिए सैन्य विमानों का उपयोग किया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, कई प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास जैसे देशों में निर्वासित किया गया है। एकमात्र भारत ही सबसे दूर का देश है जहां निर्वासन फ्लाइट भेजी जाएगी।

Trump action against indians begins first flight c 17 full of illegal immigrants leaves for india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2025 | 03:23 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Immigration
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

जेल की दीवारों से उठी आंधी… इमरान खान ने कर दिया पाक की राजनीति में बड़ा खेला, शहबाज की उड़ी नींद

2

विशेष: अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर नोबेल मैनिया अटैक, किसी को धमकाते हैं, किसी को पुचकारते

3

कुछ बड़ा होने वाला है… US में बढ़ाई जा रही सेना, राष्ट्रपति के आदेश पर नेशनल गार्ड की बड़ी तैनाती

4

ताइवान मुद्दे पर भारत-चीन आमने-सामने, इस सख्त बयान ने बढ़ाई दुनिया की बेचैनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.