-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Trudeau Lie Expose Canadian Agency Said India Involvement In Nijjar Murder Case Not Proven
ट्रूडो का झूठ आया सामने! कनाडाई एजेंसी ने बोला- निज्जर हत्याकांड में नहीं साबित हुआ भारत का हाथ
- Written By: अमन उपाध्याय
Hardeep Singh Nijjar Murder Case: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंट्स पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। हालांकि, इस मामले की जांच के दौरान कनाडा..

हरदीप सिंह निज्जर और जस्टिन ट्रूडो, फोटो ( सो.सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: कनाडा के निवर्तमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लगातार भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि, अब इस मामले में उन्हें करारा झटका लगा है। कनाडा की विदेशी हस्तक्षेप कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की कोई संलिप्तता साबित नहीं हुई है।
यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के उन आरोपों के विपरीत है, जिसमें उन्होंने भारतीय राजनयिकों समेत कई लोगों पर हत्या में शामिल होने का दावा किया था। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक की जांच में ऐसे कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं, जो भारत की संलिप्तता को साबित कर सकें।
ट्रूडो लगातार भारत पर हमलावर
रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में किसी भी विदेशी सरकार की प्रत्यक्ष भूमिका का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। जांच में अब तक किसी बाहरी देश की संलिप्तता को नहीं मिली है। इसको लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो लगातार भारत पर हमलावर रुख अपनाए हुए थे, जिसके बाद से दोनों देशों के रिश्ते काफी खराब हो गए। ट्रूडो ने हरदीप निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत पर आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
US Heatwave: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में भीषण गर्मी, प्रशासन ने खोले कूलिंग सेंटर
FIFA 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, 75वें मिनट में इस स्टार खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच, पहली बार टॉप 16 में बनाई जगह
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
Suicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उनका दावा है कि इस हत्या के पीछे भारत का हाथ है और उनके पास इसके पुख्ता सबूत भी मौजूद हैं। ट्रूडो के इन आरोपों ने भारत-कनाडा के पहले से तनावपूर्ण संबंधों को और बिगाड़ दिया है।
चारों आरोपी जमानत पर रिहा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया था कि खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए सबूतों के अभाव में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले के चारों आरोपियों को जमानत दे दी है।
अब इस केस की अगली सुनवाई फरवरी में होगी, जहां मामले से जुड़े नए पहलुओं पर चर्चा होगी। ट्रूडो लगातार भारत पर आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया है।
कनाडा के आरोपों में बदलाव
खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा ने पहले भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में उसने अपने रुख में नरमी बरती। इस हत्याकांड के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम करण बरार, अमनदीप सिंह, कमलप्रीत सिंह और करनप्रीत सिंह हैं।
वीजा सेवाएं हुईं निलंबित
बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव गहरा गया था। इस विवाद के चलते भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कई मंचों पर ट्रूडो सरकार पर खालिस्तान समर्थकों को शरण देने का आरोप लगाते रहे।
इन तारिखों पर पर हुआ उतार-चढ़ाव
| तारीख | घटना |
|---|---|
| 2020 | भारत ने हरदीप सिंह निज्जर को आतंकी घोषित किया। |
| सितंबर 2023 | जस्टिन ट्रडो ने निज्जर की मौत के लिए भारतीय एजेंट्स को जिम्मेदार ठहराया। |
| सितंबर 2023 | भारत ने कनाडा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। |
| अक्टूबर 2023 | भारत ने कनाडा के 41 डिप्लोमैट्स को वापस भेजा। |
| अक्टूबर 2023 | कनाडा ने भारत के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया। |
Trudeau lie expose canadian agency said india involvement in nijjar murder case not proven
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














