- Hindi News »
- World »
- Trudeau Imposed A Favour On India Regarding G20 Targeted Pm Modi In Nijjar Murder Case
ट्रूडो ने G20 को लेकर भारत पर लादा एहसान, पीएम मोदी को लिया निशाने पर
ट्रूडो ने कहा कनाडा जी-20 समिट के समय निज्जर हत्या में भारत के राजनायिक की संलिप्तता के बारे में सार्वजनिक कर देता तो भारत के लिए इस शिखर सम्मेलन में बहुत असहज स्थिति बन सकती थी
- Written By: साक्षी सिंह

तस्वीर में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ओटावा: संघीय चुनावी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं में विदेशी हस्तक्षेप की सार्वजनिक जांच के सिलसिले में बुधवार को वक्तव्य देते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत पर अपना एहसान लादते हुए नजर आऐ। खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में उन्होंने कहा कि पिछले साल सितंबर में भारत द्वारा आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन था। यह भारत के लिए एक बड़ा अवसर था और यदि इन आरोपों को कनाडा उस समय सार्वजनिक कर देता तो भारत के लिए इस शिखर सम्मेलन में बहुत असहज स्थिति बन सकती थी।
ट्रूडो ने कहा कि हमने ऐसा नहीं करने का फैसला किया। हमने पर्दे के पीछे काम करना जारी रखने का फैसला किया ताकि भारत हमारे साथ सहयोग करे। ट्रूडो ने कहा कि भारतीय पक्ष ने सबूत मांगे ‘और हमारा जवाब था, यह आपकी सुरक्षा एजेंसियों के पास है। ट्रूडो ने कहा कि लेकिन भारतीय पक्ष ने सबूतों पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें:–निज्जर हत्या मामले में बैकफुट पर कनाडा, जस्टिन ट्रूडो ने माना भारत के खिलाफ नहीं था कोई ठोस सबूत
सम्बंधित ख़बरें
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी
51,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, 19वें रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी, देखें मंत्रालयों की लिस्ट
ट्रूडो ने कहा, उस समय यह मुख्य रूप से खुफिया जानकारी थी न कि ठोस साक्ष्य। इसलिए हमने कहा, चलिए, साथ मिलकर काम करते हैं और आपकी सुरक्षा सेवाओं पर नज़र डालते हैं और शायद हम यह काम कर सकें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की समाप्ति के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और बताया कि हमें पता है कि वे इसमें शामिल थे।
ट्रूडो ने PM मोदी पर भी लगाया आरोप
ट्रूडो ने कहा कि हमने इस पर वास्तविक चिंता व्यक्त की। वहीं पीएम मोदी ने हमेशा की तरह जवाब दिया कि कनाडा में ऐसे लोग रहते हैं जो भारत सरकार के खिलाफ मुखर हैं। वे ऐसे लोगों को गिरफ्तार होते देखना चाहेंगे। ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने यह समझाने की कोशिश की कि कनाडा में दूसरे देशों की सरकारों की आलोचना करने या कनाडा सरकार की आलोचना करने के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है।
कनाडा की संप्रभुता पर प्रहार
ट्रूडो ने कहा कि हमने जांच शुरू की। इन आरोपों और हमारी जांच को लेकर भारत ने हमारी सरकार पर हमले तेज कर दिए। कनाडा की संप्रभुता को लेकर लोगों को निशाना बनाया गया। भारत से कनाडा के दर्जनों राजनयिकों को निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने कहा की यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें हमारे पास स्पष्ट और निश्चित रूप से अब और भी स्पष्ट संकेत हैं कि भारत ने कनाडा की संप्रभुता का उल्लंघन किया है।
ये भी पढ़ें:-खालिस्तानी आतंकी पन्नू का बड़ा दावा, बोला- कनाडाई पीएम ट्रूडो से मेरा सीधा संपर्क
हालांकि, भारत ने ट्रूडो के पिछले आरोपों को भी खारिज कर दिया कि भारत कनाडाई नागरिकों को उनके देश में निशाना बनाने के लिए गुप्त अभियान चलाने समेत अन्य गतिविधियों में शामिल था। भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित कर दिया। निज्जर की हत्या की जांच से राजदूत को जोड़ने के आरोपों को खारिज करने के बाद कनाडा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने की घोषणा की। बता दें कि निज्जर की पिछले साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Trudeau imposed a favour on india regarding g20 targeted pm modi in nijjar murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
May 23, 2026 | 03:03 PMDGP का बड़ा आदेश: 5 साल से एक ही थाने में टिके पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर
May 23, 2026 | 03:00 PMAnupam Kher के म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अंजाने’ ने जीता दर्शकों का दिल, थिएटर में गूंजती रहीं तालियां
May 23, 2026 | 03:00 PMनागपुर के बेसा में दौड़ती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला
May 23, 2026 | 02:59 PMमराठवाड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, आयुक्त जी. श्रीकांत ने दिए आपदा प्रबंधन निर्देश
May 23, 2026 | 02:59 PMकैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 02:59 PMनागपुर में करंट लगने से भालू की मौत: खेत की बिजलीयुक्त तारों की चपेट में आया वन्यजीव, आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM













