Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुनक के हाथ से फिसली ब्रिटेन की सत्ता, कीर स्टार्मर बने यूनाइटेड किंगडम के नए पीएम

चुनाव परिणाम आने के बाद यूनाइटेड किंगडम के पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीता है और मैंने कीर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है। आज, सत्ता शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हाथों में बदलेगी, सभी पक्षों की सद्भावना के साथ मैं उन कई अच्छे, मेहनती, रूढ़िवादी उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी लेता हूं।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Jul 05, 2024 | 11:37 AM

लेबर पार्टी के ब्रिटेन पीएम उम्मीदवार विजेता कीर स्टार्मर

Follow Us
Close
Follow Us:

लंदन: ब्रिटेन के आम चुनाव का नतीजा सामने आया है। लेबर पार्टी ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पाटी को करारी शिकस्त दी है। इसी के साथ युनाइटेड किंगडम के अब नए प्रधानमंत्री लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर होंगे।

ऋषि सुनक ने दी बधाई

चुनाव परिणाम आने के बाद यूनाइटेड किंगडम के पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीता है और मैंने कीर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है। आज, सत्ता शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हाथों में बदलेगी, सभी पक्षों की सद्भावना के साथ मैं उन कई अच्छे, मेहनती, रूढ़िवादी उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी लेता हूं जो आज रात अपने अथक प्रयासों, अपने स्थानीय रिकॉर्ड और अपने समुदायों के प्रति समर्पण के बावजूद हार गए, मुझे खेद है।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2025 Final से पहले UK के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बताई अपने पसंदीदा टीम, ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी…

ऋषि सुनक ने भारत के एयर स्ट्राइक को सही ठहराया, पाकिस्तान को लेकर कही ये बड़ी बात

ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक ने ससुर के साथ भारत और इंग्लैंड के मैच का लिया मजा, दोनों टीमों के कप्तानों से की मुलाकात

IND vs ENG 5th T20: अभिषेक शर्मा ने तोड़े आधा दर्जन रिकॉर्ड, वानखेड़े में ऋषि सुनक-बिग बी समेत कई दिग्गज बने गवाह

सुनक ने आगे कहा कि मैं अब लंदन जाऊंगा, जहां मैं प्रधानमंत्री का पद छोड़ने से पहले आज रात के परिणाम के बारे में और अधिक बताऊंगा, जिसके लिए मैंने अपना सब कुछ दिया है।

कीर स्टार्मर ने कहा धन्यवाद

जीत के बाद लेबर पार्टी के नेता और दल की ओर से पीएम पद के लिए घोषित उम्मीदवार कीर स्टार्मर ने देश की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म X पर पोस्ट शेयर कर होलबोर्न और सेंट पैनक्रास को भी थैंक यू कहा। उन्होंने कहा, होलबोर्न और सेंट पैनक्रास मुझ पर फिर से अपना भरोसा जताने के लिए धन्यवाद। उन्होंने आगे लिखा बदलाव यहीं से शुरू होता है।

कौन है कीर स्टार्मर

कीर स्टार्मर को अप्रैल 2020 में लेबर पार्टी का नया नेता चुना गया था। उनकी उम्र 61 साल है। पेशे से वकील स्टार्मर पहली बार 2015 में सांसद बने थे। स्टार्मर ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे। लेबर पार्टी के नेता स्टार्मर चुनाव मतगणना में पहले ही राउंड में वोटों की गिनती में 50 फीसदी से अधिक वोटों से आगे थे। लेबर पार्टी के नेता बनने पर स्टार्मर ने कहा था कि उनका उद्देश्य था कि वो इस महान पार्टी यानी लेबर पार्टी को एक नई उम्मीद और विश्वास के साथ एक नए युग में लेकर जाएं।

The labour party has won united kingdom general election 2024 keir starmer will be pm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2024 | 10:20 AM

Topics:  

  • Rishi Sunak

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.