Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मिसाइल पर लिखा भारत के लोगों का शुक्रिया…और इजरायल पर कर दिया फायर, ईरान ने जारी किया नया VIDEO

US-Iran War: ईरान ने "ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4" के तहत इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भीषण मिसाइल हमला किया। दिलचस्प बात यह रही कि ईरान ने अपनी मिसाइलों पर "थैंक यू" लिखकर कई देशों का आभार जताया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 27, 2026 | 04:00 PM

ईरान का इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Iran Thanks Written On Missile: ईरान ने शुक्रवार 27 मार्च की सुबह एक बार फिर इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल किए। जिससे मिडिल ईस्ट में स्थिति और भी जटिल हो गई। तेहरान के प्रेस टीवी के मुताबिक, इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4” के तहत इस हमले की घोषणा की, जिसमें अमेरिकी और इजरायली मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया।

ईरान ने इस हमले में पूरी तरह से अमेरिका और इजरायल के प्रमुख सैन्य ठिकानों को लक्ष्य बनाया, जिनमें टैंक, तेल डिपो, और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य स्थल शामिल थे। हालांकि, शुक्रवार को  ईरान की ओर से किए गए हमले की दिलचस्प बात यह है कि ईरान ने अपनी मिसाइलों पर अंग्रेज़ी में “थैंक यू” लिखकर दुनिया भर के लोगों को धन्यवाद दिया, जिसमें पाकिस्तान, स्पेन, जर्मनी और भारत के लोग भी शामिल थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो और तस्वीरों में यह संदेश देखा गया। यह ऑपरेशन विशेष रूप से फारस की खाड़ी के उत्तर में स्थित ईरान के दक्षिणी हिस्से के लोगों को समर्पित था, और इसे “या अबा अब्दुल्ला अल-हुसैन (AS)” के पवित्र कोड के तहत चलाया गया, जैसा कि IRGC के पब्लिक रिलेशन्स ने बताया।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप की चीन यात्रा से पहले ड्रैगन की दो टूक, ताइवान समेत इन 4 मुद्दों पर बातचीत से किया साफ इनकार

CM विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी की OSD पद से की छुट्टी, सहयोगियों के विरोध के आगे झुकी सरकार?

मौसम विभाग को मिली AI की पावर, अब चार हफ्ते पहले पता चल जाएगा मानसून का हाल, देश में बदलेगी खेती की सूरत

Hantavirus का बढ़ता खतरा! मरीजों की संख्या हुई 11, WHO की सख्त सलाह- 42 दिन क्वारंटाइन है जरूरी, बढ़ी चिंता

Iran launches WAVE 83 missile AND drone attack on ‘Zionist soldiers’ — IRIB THANK YOUS written on missiles in English to people across globe pic.twitter.com/wjjVietkAo — RT (@RT_com) March 26, 2026


इस हमले में ईरान ने इजरायली और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें अशदोद में एक तेल डिपो, मोदीइन बस्ती में एक सैन्य स्थल, अमेरिकी मिलिट्री बेस अल-धफरा और अल-उदेरी, और अली अल-सलेम एयर बेस शामिल थे। अली अल-सलेम पर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और ड्रोन के मेंटेनेंस और स्टोरेज हैंगर पर भी हमला किया गया।

जापान और स्पेन का नाम लेकर किए थे हमले

अमेरिका और इजरायल के साथ जारी युद्ध में ईरान ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। इससे पहले, ईरानी सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर किए गए परमाणु हमलों की याद में मिसाइलों पर पोस्टर चिपकाकर अमेरिकी बेस पर हमले किए थे। 

यह भी पढ़ें- जयशंकर के ‘दलाल’ कहने पर तिलमिलाया पाकिस्तान, भड़क कर उठाया बड़ा कदम, कहा- कमजोर होने पर अपशब्द…

इसी तरह, इजरायल को निशाना बनाकर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ की तस्वीर चिपकाई गई, क्योंकि सांचेज़ ने अमेरिकी अभियान का विरोध करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया था और साथ ही अमेरिका को ईरान के खिलाफ हमले के लिए अपने सैन्य बेस देने से इंकार कर दिया था।

Thank you people of india iran launches 83rd wave missiles israel us bases

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2026 | 11:43 AM

Topics:  

  • India
  • Iran
  • IRGC
  • Israel Iran Tension
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.