Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेशेल्स में PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ ने बटोरी सुर्खियां, गुजराती लोकनृत्य से गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग

Narendra Modi News: सेशेल्स दौरे पर पीएम मोदी का गुजराती परंपरा में स्वागत हुआ। PM ने राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ कार यात्रा करके भारत-सेशेल्स रिश्तों को नई चर्चा दी।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 27, 2026 | 06:04 PM

सेशल्स में प्रधानमंत्री की कार डिप्लोमेसी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को द्वीपीय देश सेशेल्स पहुंचे। हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने किया। इसके बाद गुजराती पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहीं, सेशेल्स में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी की ‘कार यात्रा’ ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानमंत्री ने ‘कल्चरल कनेक्ट’ से लेकर ‘कार डिप्लोमेसी’ तक के अहम पल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए। कार में दोनों नेता हंसते-मुस्कुराते दिखे। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर बताया कि राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ वो ‘सेशेल्स नेशनल बोटैनिक्ल गार्डन’ की ओर जा रहे हैं।

गुजराती पारंपरा में स्वागत

इससे पहले पीएम मोदी ने उस कल्चर कनेक्ट की बात की जो उन्हें परदेस में भी प्रवासियों को अपने देश की मिट्टी से जोड़े रखती है। कच्छ की संस्कृति में रचे बसे कलाकारों ने एयरपोर्ट पर ही खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। पीएम ने कलाकारों संग खींची गई तस्वीर साझा करते हुए कहा, अद्भुत सांस्कृतिक जुड़ाव! सेशेल्स एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कच्छ का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रवासी भारतीय जिस तरह देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति को संरक्षित और उत्सव के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं, वह सराहनीय है।

En koneksyon kiltirel enkwayab! Lakey lo erport Pointe Larue, Sesel ti enkli ladans sorti dan distrik Kutch, Lenn. Lafason ki nou diaspora Endyen in prezerv e selebre kiltir sorti diferan parti Lenn in ganny byen apresye. pic.twitter.com/IsSz5zlNSH — Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2026

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव के हॉस्टल से 20 लाख रुपए बरामद

‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी

अयोध्या के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप, RTI में सामने आईं अनियमितताएं

Khan Sir: खान सर की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, 30 जून को होगी मामले की अगली सुनवाई

भारतीय समुदाय से की मुलाकात

हवाई अड्डे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का सेशेल्स के राष्ट्रपति ने स्वागत किया। गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए पीएम ने उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम मोदी को वहां देखकर भारतीय समुदाय के लोग उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

Seychelles: Prime Minister Narendra Modi received a warm welcome on his arrival in Seychelles pic.twitter.com/eebMKClvda — IANS (@ians_india) June 27, 2026

ये भी पढ़ें- ‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी

सेशेल्स को बताया करीबी दोस्त

इसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, एयरपोर्ट पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के गर्मजोशी से स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सेशेल्स एक कीमती समुद्री साझेदार और हिंद महासागर में एक करीबी दोस्त है। हमारे पुराने संबंधों को और मजबूत करने और हमारे देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाने के मकसद से एक अच्छे दौरे की उम्मीद है। प्रधानमंत्री 27 से 29 जून तक तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के लिए शनिवार सुबह 8.50 बजे रवाना हुए थे। प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर वहां पहुंचे। सेशेल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Pm modi seychelles visit car diplomacy cultural connect president patrick herminie

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 06:04 PM

Topics:  

  • Foreign Trip
  • Latest News
  • Narendra Modi
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.