Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Trump vs Iran: होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव, ड्रोन हमलों, मिसाइल हमलों और संघर्षविराम पर मंडराते खतरे के बीच पूरी दुनिया की नजरें वॉशिंगटन और तेहरान पर टिकी हैं।
- Written By: तनमय बरनवाल
Strait of Hormuz Update: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई महीनों से जारी तनाव, युद्ध और फिर शांति समझौते के बाद अब एक बार फिर हालात बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच फ्रांस में शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे, 17 जून को फ्रांस में दोनों देशों के बीच जिस समझौते को पश्चिम एशिया में स्थिरता की नई शुरुआत माना जा रहा था, उसी समझौते पर अब सवाल उठने लगे हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। अमेरिका का कहना है कि ईरान ने पहले हमला किया।. 10 दिन बाद ही फिर से तनाव बढ़ता दिख रहा है।
ईरानी सेना ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. हालांकि उसका कहना है कि ये कार्रवाई जवाबी है. पहले अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर बड़ा हमला करते हुए उनके मिसाइल-ड्रोन साइट्स को निशाना बनाया था, तब जाकर ईरानी सेना ने पलटवार किया. ईरान ने कहा कि IRGC नेवी ने अमेरिका की आक्रामकता और समझौते के उल्लंघन का जवाब देते हुए उनके ठिकानों पर हमला किया. क्या अमेरिका और ईरान के बीच हुआ संघर्षविराम टूटने की कगार पर है? क्या शांति समझौते के सिर्फ 10 दिन बाद दोनों देशों के बीच फिर से युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं?और आखिर होर्मुज जलडमरूमध्य में ऐसा क्या हुआ कि एक बार फिर मिसाइल, ड्रोन और सैन्य ठिकानों पर हमलों की खबरें आने लगीं?