Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

60 साल पुरानी द्रविड़ राजनीति का अंत; श्रीलंका के राष्ट्रपति ने विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर जोर

TVK Politics Tamil Nadu: नए सीएम विजय को शपथ लेने के बाद पड़ोसी देश श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने बधाई दी। उन्होंने नए सीएम के साथ और करीबी संबंध, मजबूत साझेदार बनकर काम करने की उत्सुकता दिखाई।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 10, 2026 | 02:27 PM

अनुरा कुमारा दिसानायके (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vijay Oath As Tamil Nadu CM: TVK प्रमुख सी जोसेफ विजय ने आज (10 मई, 2026) तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। दो साल पहले ही आस्तित्व में आई पार्टी ने राज्य की प्रमुख द्रविण राजनीतिक पार्टियों को मात दी। इससे राज्य में अब द्रविण राजनीति के भविष्य पर भी सवाल उठने लगे हैं। नए मुख्यमंत्री विजय को शपथ लेने के बाद पड़ोसी देश श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने एक्टर और टीवीके प्रमुख विजय को बधाई दी। उन्होंने नए सीएम के साथ और करीबी संबंध, मजबूत साझेदार बनकर काम करने की उत्सुकता दिखाई।

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दी बधाई

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सी. जोसेफ विजय को हार्दिक बधाई। श्रीलंका और तमिलनाडु इतिहास, संस्कृति, उद्यम और पीढ़ियों से चले आ रहे लोगों के आपसी संबंधों से जुड़े हुए हैं। श्रीलंका और भारत अपने संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ तथा अपनी साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ बना रहे हैं, हमारा भविष्य अपार आर्थिक संभावनाओं और अवसरों से भरा हुआ है।

Congratulations to Hon. C. Joseph Vijay on being sworn in as Chief Minister of Tamil Nadu. Sri Lanka and Tamil Nadu are connected through history, culture, enterprise, and enduring people-to-people ties across generations. Our future holds immense economic promise and… — Anura Kumara Dissanayake (@anuradisanayake) May 10, 2026

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु में 200 यूनिट फ्री बिजली! CM विजय ने दिया तोहफा, स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का किया ऐलान

तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO

6 दलों का साथ और कांटों भरा ताज! CM जोसेफ विजय के सामने खड़ी हैं ये 5 सबसे बड़ी चुनौतियां, 13 मई को अग्निपरीक्षा

थलापति की ‘टीम-9’: विजय की नई सरकार में शामिल हुए ये चौंकाने वाले चेहरे, देखें पूरी प्रोफाइल

आगे उन्होंने लिखा, मैं भारत-श्रीलंका की इस मजबूत साझेदारी के अंतर्गत, अधिक समृद्धि और प्रगति की दिशा में मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ। श्रीलंका की जनता भी मेरे साथ मिलकर आपको और तमिलनाडु की जनता को हर सफलता की कामना करती है।

6 दशकों के शासन का अंत

विजय ने रविवार को शपथ ली और इसके साथ ही राज्य में करीब 6 दशकों के डीएमके और एआईएडीएमके के शासन का अंत हुआ। जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय के साथ उनके नौ मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में गरजे पीएम मोदी, बंगाल की जीत जनता को किया समर्पित, बताया क्यों बदल रही है देश की राजनीति

पुराने सांस्कृतिक संबंध

बता दें भारत और श्रीलंका के बीच प्राचीन समय से ही कूटनीतिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। इसके साथ ही भारत हमेशा से पड़ोसी पहले की नीति के तहत श्रीलंका की मदद करने के लिए तैयार रहता है। वहीं तमिलनाडु और श्रीलंका में बीच एक गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव है। खासतौर से तमिल भाषा दोनों को जोड़ने वाली अहम कड़ी है। श्रीलंका में लगभग 18 फीसदी आबादी तमिल भाषा बोलती है। धार्मिक तौर पर भारत और श्रीलंका के बीच एक ऐतिहासिक और काफी गहरा संबंध है। भगवान श्रीराम के वनवास और माता सीता के हरण से संबंधित एक अहम काल दोनों देशों के बीच जुड़ाव का केंद्र है।

श्रीलंका में स्थित रामसेतु, अशोक वाटिका और सीता अम्मन मंदिर आज भी दोनों देशों के बीच जुड़ाव की वजह है। इसके अलावा, तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच व्यापारिक संबंध भी बेहद गहरे हैं, जो लगभग 2000 साल पुराना है। पुराने समय में तमिलनाडु पोर्ट कावेरीपट्टनम और नागपट्टिनम के जरिए श्रीलंका से मोती, मसाले (दालचीनी), हाथी दांत और कीमती रत्न समेत अन्य चीजें दुनिया के दूसरे हिस्सों में भेजी जाती थी।

Thalapathy vijay swor tamil nadu cm sri lanka president congratulates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 02:27 PM

Topics:  

  • Anura Kumar Dissanayake
  • Tamilnadhu News
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.