Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Navabharat Nishanebaaz: विजय जानना चाहते स्टालिन का पता, उदयनिधि से पूछा-कहां हैं तुम्हारे पिता

Vijay Stalin Assembly Remarks: तमिलनाडु विधानसभा में विजय की एमके स्टालिन की गैरमौजूदगी पर टिप्पणी और उसके जवाब में स्टालिन की प्रतिक्रिया को लेकर राजनीतिक तंज और बयानबाजी चर्चा में है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 27, 2026 | 07:25 AM

(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Tamil Nadu Political Row: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को बड़ी फिक्र है कि पूर्व मुख्यमंत्री व डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन कहां हैं। उन्होंने विधानसभा में स्टालिन की गैरमौजूदगी पर टिप्पणी करते हुए उदयनिधि से पूछा कि आपके पिता कहां हैं। वे हमें दिखाई नहीं देते। विजय का यह सवाल क्या जले पर नमक छिड़कने जैसा नहीं है!’

हमने कहा, ‘इस तरह की पूछ-परख के पीछे आत्मीयता भी तो हो सकती है। विजय का आशय हो सकता है छुपनेवाले सामने आ, छुप-छुप के मेरा जी ना जला, सूरज से किरण, बादल से पवन कब तलक छुपेगी ये तो बता !’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, स्टालिन सदन में नहीं आए, इसका यह मतलब नहीं कि वह कहीं छुपे हैं। एक कार्यक्रम में स्टालिन ने विजय को जवाब देते हुए कहा कि में विधानसभा में रहूं या न रहूं, मैं लोगों के दिलों में बसा हुआ हूं।’

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत निशानेबाज: कैसी आशंका और कैसा डर, आपके घर लगेगा स्मार्ट मीटर

नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में महंगी बिजली पर घमासान, गुजरात के मुकाबले क्यों जेब ढीली कर रहे उपभोक्ता?

नवभारत विशेष: वेनेजुएला में भीषण भूकंप से हाहाकार, 10 हजार से अधिक मौतें, प्रकृति दे रही है महाविनाश का संकेत?

CM विजय का फिल्मी स्टाइल, हरी झंडी दिखाने के बाद आम जनता के साथ बस में किया सफर; VIDEO वायरल

हमने कहा, ‘जहां तक छुपने की बात है, उस पर कितने ही फिल्मी गीत हैं जैसे कि छुप गया कोई रे दूर से पुकार के, दर्द अनोखे हाय दे गया प्यार के! छुपा लो यूं दिल में प्यार मेरा जैसे मंदिर में हो लौ दिए की!’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, किसी से उसके पिता की कुशलक्षेम या खैरियत पूछना गुनाह नहीं है।लोग उर्दू में किसी बच्चे से पूछते हैं-बरखुरदार, तुम्हारे बुजुर्गवार नजर नहीं आते। कहीं उनकी तबीयत नासाज तो नहीं है?’

हमने कहा, ‘चुनाव में डीएमके को हराने से थालापति विजय को तसल्ली नहीं हुई। वह विपक्ष के नेता के रूप में स्टालिन को अपने सामने देखना चाहते हैं। आपने गीत सुना होगा-दुश्मन-दुश्मन जो दोस्तों से प्यारा है!’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, उदयनिधि के लिए विजय का टोन कुछ इस प्रकार का था-बाप बता, नहीं तो श्राद्ध कर! यदि स्टालिन चाहते तो वह बिग बी की शैली में जवाब दे सकते थे रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह!’

यह भी पढ़ें:-MLC चुनाव आचार संहिता का फेर: नागपुर मनपा में डेढ़ महीना देरी से आज पेश होगा बजट; 4 साल बाद सत्ता की परीक्षा

हमने कहा, ‘जब बाप के जूते में बेटे का पैर आ जाता है तो वह बच्चा नहीं रहता। उदद्यनिधि मुख्यमंत्री को जवाब दे सकते थे कि पहले मुझसे तो निपट लो, मेरे बाप की बात बाद में करना!’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Vijay stalin assembly remarks udhayanidhi political satire tamil nadu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 07:25 AM

Topics:  

  • Navabharat Nishanebaaz
  • Navbharat Editorial
  • Tamil Nadu
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.