- Hindi News »
- World »
- Texas Have A New Identity With A 90 Foot Tall Statue Of Hanuman America Third Largest Statue
टेक्सास की अब नई पहचान बनी 90 फुट ऊंची हनुमान की मूर्ति, अमेरिका की है तीसरी सबसे बड़ी स्टैच्यू
ह्यूस्टन के निकट भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची कांस्य मूर्ति का अनावरण किया गया है जो अमेरिका के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिदृश्य में एक नया अध्याय है। यह मूर्ति टेक्सास में नवीनतम पहचान बन गई है जो बहुत दूर से दिखाई देती और यह अमेरिका में तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति है।
- Written By: साक्षी सिंह

अमेरिका के टेक्सास में हनुमान स्टैच्यू
ह्यूस्टन: ह्यूस्टन के निकट भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची कांस्य मूर्ति का अनावरण किया गया है जो अमेरिका के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिदृश्य में एक नया अध्याय है। यह मूर्ति टेक्सास में नवीनतम पहचान बन गई है जो बहुत दूर से दिखाई देती और यह अमेरिका में तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति है। आयोजकों ने बताया कि इस मूर्ति का नाम ‘स्टैच्यू ऑफ यूनियन’ रखा गया है और यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक है।
इसकी कई अन्य विशिष्टताएं भी हैं। यह भारत के बाहर हनुमान की सबसे ऊंची मूर्ति है, टेक्सास में सबसे ऊंची मूर्ति है, अमेरिका में तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति है और इससे ऊंची मूर्तियां केवल न्यूयॉर्क में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (151 फुट) और फ्लोरिडा के हैलैंडेल बीच में पेगासस एंड ड्रैगन (110 फुट) ही हैं।
ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान: इमरान की पार्टी इस्लामाबाद में रैली निकालने पर अड़ी, सरकार ने नहीं दी मंजूरी
सम्बंधित ख़बरें
रूहानी और जरीफ ‘अमेरिका के एजेंट’… ईरान में पूर्व राष्ट्रपति को लेकर मचा बवाल, सड़कों पर जलाए गए पोस्टर
‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Explainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
ईरान का बड़ा दावा! F-35 गिराने के बाद रेस्क्यू करने आए अमेरिकी हेलिकॉप्टर भी जमींदोज, गिरफ्त में US पायलट
आयोजकों ने बताया कि ‘स्टैच्यू ऑफ यूनियन’ हनुमान मूर्ति का अनावरण यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर शुगर लैंड स्थित श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर में 15 से 18 अगस्त तक आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह के दौरान किया गया। उनके अनुसार, यह मूर्ति ‘निस्वार्थता, भक्ति और एकता’ का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मूर्ति का यह नाम -‘स्टैच्यू ऑफ यूनियन’- ‘भगवान राम और सीता के पुनर्मिलन में हनुमान की महत्वपूर्ण भूमिका के सम्मान में’ रखा गया है।
एक बयान में आयोजकों ने कहा कि यह विस्मयकारी संरचना पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध वैदिक विद्वान परम पावन श्री चिन्ना जीयर स्वामीजी के दूरदर्शी प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने इस परियोजना को उत्तरी अमेरिका के आध्यात्मिक केंद्र के रूप में देखा था।
उत्सव 15 अगस्त को शुरू हुआ, जिस दिन भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। उत्सव का मुख्य भाग 18 अगस्त को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ शुरू हुआ। बयान में कहा गया, “श्री चिन्ना जीयर स्वामीजी के नेतृत्व में और वैदिक पुजारियों और विद्वानों की देखरेख में किए गए अनुष्ठान, भक्ति और आध्यात्मिकता का एक शक्तिशाली प्रदर्शन थे।”
समारोह में एक हेलीकॉप्टर द्वारा मूर्ति पर फूल बरसाए गए, पवित्र जल छिड़का गया और हनुमान जी की मूर्ति के गले में 72 फुट लंबी माला डाली गई। यह सब हजारों श्रद्धालुओं द्वारा श्रीराम और हनुमान के नामों का एकसाथ जाप किए जाने के बीच किया गया।
ये भी पढ़ें:-पुतिन ने बढ़ाई चीन से नजदीकियां, क्या भारत और रूस की दोस्ती में आ रही है खटास
आयोजकों ने कहा कि यह मूर्ति न केवल हनुमान की अदम्य भावना के प्रतीक के रूप में बल्कि अमेरिका के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिदृश्य में एक नए मील के पत्थर के रूप में भी खड़ी है, जो इसकी भव्यता को देखने आने वाले सभी लोगों के लिए भक्ति, शक्ति और एकता के सिद्धांतों को मूर्त रूप देती है।
Texas have a new identity with a 90 foot tall statue of hanuman america third largest statue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














