-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Vladimir Putin Met Chinese Prime Minister Li India In Tension
पुतिन ने बढ़ाई चीन से नजदीकियां, क्या भारत और रूस की दोस्ती में आ रही है खटास
- Written By: साक्षी सिंह
राजनीतिक और आर्थिक सहयोग के लिए चीन पर बढ़ती रूस की निर्भरता के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से बुधवार को मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मजबूत होते व्यापारिक संबंधों की सराहना की। चीन और रूस के बीच बढ़ती नजदीकियां और मजबूत होते संबंध भारत को परेशानी दे सकती है।

चीन के प्रधानमंत्री ली और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
मॉस्को: राजनीतिक और आर्थिक सहयोग के लिए चीन पर बढ़ती रूस की निर्भरता के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से बुधवार को मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मजबूत होते व्यापारिक संबंधों की सराहना की। चीन और रूस के बीच बढ़ती नजदीकियां और मजबूत होते संबंध भारत को परेशानी दे सकती है। हालांकि पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर रूस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं उसके उलट छह सप्ताह पहले जब पीएम मोदी रूस दौर पर गए थे तब यूक्रेन ने नाराजगी जताई थी। साथ ही पीएम मोदी के दौरे की आलोचना की थी।
पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास क्रेमलिन में हुई बैठक के दौरान कहा कि हमारे व्यापारिक संबंध सफलतापूर्वक विकसित हो रहे हैं। दोनों देशों की सरकारें व्यापार और आर्थिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित रही हैं और उसके परिणाम सामने आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-अमेरिका: वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन, शांति पाठ से शुरू हुआ तीसरा दिन
सम्बंधित ख़बरें
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
China Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
चीन में बारिश ने मचाई तबाही! 95 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर, कई इलाकों में रेड अलर्ट
Tibet Identity Threat: चीन का नया कानून बना तिब्बत के लिए संकट, मानवाधिकारों का हो रहा घोर उल्लंघन
पुतिन ने कहा कि रूस और चीन ने आर्थिक और अन्य परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर योजनाएं बनाई हैं। ली ने कहा कि चीन-रूस संबंध अभूतपूर्व रूप से उच्च स्तर पर हैं। ली ने पुतिन के साथ बैठक से पहले रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन से भी मुलाकात की थी।
यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब रूस कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के हमलों के बीच उसे पीछे धकेलने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही यूक्रेन ने 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार बुधवार रात रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया।
रूसी समाचार रिपोर्ट में यह संकेत नहीं दिया गया कि पुतिन और ली ने यूक्रेन पर चर्चा की या नहीं। चीन ने यूक्रेन संघर्ष में खुद को तटस्थ रखने की कोशिश की है,उसके और रूस के संबंध पश्चिम के साथ कुछ खास नहीं हैं।
रूस द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन में सेना भेजे जाने के जवाब में पश्चिमी देशों ने रूसी तेल की खरीद पर भारी प्रतिबंध लगाए थे और उस समय चीन ने रूसी तेल की खरीद में जबरदस्त बढ़ोतरी की जिससे रूस में उसका प्रभाव और बढ़ गया।
पुतिन ने क्रेमलिन में अपने पांचवें कार्यकाल के लिए शपथ लेने के तुरंत बाद बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बैठक करके दर्शाया कि चीन रूस के लिए कितना महत्व रखता है।
ध्यान देने वाली बात है कि इधर पीएम मोदी यूक्रेन दौरे पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी कल यानी 23 अगस्त को यूक्रेन यात्रा पर जाएंगे। अभी प्रधानमंत्री पोलैंड के दौरे पर हैं। वहीं से वो यूक्रेन के लिए रवाना होंगे। हालांकि पीएम मोदी के इस दौरे पर रूस ने खुलकर अभी तक कुछ नहीं बोला है।
बावजूद इसके ये इस बात से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि रूस और भारत मित्र राष्ट्र हैं। जबकि यूक्रेन, रूस का दुश्मन देश है। ऐसे में जब पीएम मोदी जब यूक्रेन की दौरा कर रहे हैं तो रूस को बुरा लगना तय है। भले से वह खुलकर सामने नहीं आ रहा है।
ये भी पढ़ें:-यूक्रेन यात्रा से पहले फूंक-फूंक कर कदम रख रहे प्रधानमंत्री, युद्ध रोकने के लिए PM Modi कर रहे ऐसा प्रयास
दूसरी ओर चीन, भारत का प्रतिद्वंदी राष्ट्र है। दोनों देशों के बीच लगने वाले सीमा को लेकर विवाद है। चीन अपने साम्राज्य और विस्तारवादी नीति को आगे बढ़ाते हुए भारत के क्षेत्रों पर कु दृष्टि गड़ाए रहता है। यही वजह है कि चीन और भारत की आपस में नहीं बनती।
Vladimir putin met chinese prime minister li india in tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Train Blasts की 20वीं बरसी: माहिम से बोरीवली तक नम आंखों से दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:08 PMकांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी
Jul 11, 2026 | 12:05 PMRohit Chandel Arrest: टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में POCSO केस दर्ज
Jul 11, 2026 | 11:57 AMबांकीपुर उपचुनाव: उम्मीदवारी मिलते ही CM सम्राट चौधरी से मिले नीरज सिन्हा, कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 11:52 AMRed Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
Jul 11, 2026 | 11:51 AMआदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AMमुंबई के अंधेरी में बेस्ट बस का ब्रेक फेल: अनियंत्रित बस ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल, मची अफरा-तफरी
Jul 11, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM













