Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

US में चल रहा आतंकियों का खेला, ट्रंप के 50 लाख डॉलर पर फिर रहा पानी; जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

US Citizenship Scam: अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए आतंकी पैसे देकर अमेरिकी नागरिकों से शादी कर रहे हैं। न्यूयॉर्क में एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम मंसूरी मनुचेखरी बताया जा रहा है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 27, 2025 | 03:20 PM

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका की नागरिकता हासिल करने के लिए आतंकी नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। वे नागरिकता पाने के लिए अमेरिकी नागरिकों से पैसों के बदले शादी कर रहे हैं। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क से एक आतंकी की गिरफ्तारी हुई है, जिसका नाम मंसूरी मनुचेखरी बताया जा रहा है।

मंसूरी का संबंध आतंकवादी संगठन आईएसआईएस खुरासान से बताया जा रहा है। उस पर आरोप है कि उसने दिसंबर 2021 से जून 2023 के बीच तुर्की और सीरिया में मौजूद आईएसआईएस आतंकवादियों को 70,000 डॉलर (लगभग 61 लाख रुपये) से ज्यादा की फंडिंग की। इस रकम का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया गया, जिसमें इस्तांबुल के एक चर्च पर हमला करने वाला एक आतंकी भी शामिल था। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं।

जांच में आया चौंकाने वाला खुलासा

जांच के दौरान एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। आतंकी मंसूरी मनुचेखरी साल 2016 में पर्यटक वीजा पर अमेरिका पहुंचा था, लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद अवैध रूप से वहां रहना जारी रखा। अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए उसने एक सुनियोजित साजिश रची। मंसूरी ने एक अमेरिकी नागरिक से पैसे देकर शादी कर ली, लेकिन जब उसने इस विवाह को कानूनी रूप से पंजीकृत कराने की कोशिश की, तो आव्रजन अधिकारियों ने उससे अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग की।

अपनी पहचान छुपाने और नागरिकता हासिल करने के लिए उसने चालाकी से तलाक की अर्जी दाखिल कर दी और खुद को घरेलू हिंसा का शिकार बताया। उसे उम्मीद थी कि इस बहाने वह अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के जरिये अमेरिका की स्थायी नागरिकता हासिल कर लेगा।

पैसे देकर की थी शादी

जांच में खुलासा हुआ है कि मनु चेखरी ने सिर्फ पैसे देकर शादी की थी और वह कभी अपनी पत्नी के साथ नहीं रहा। जांच एजेंसियों को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि यह विवाह महज नागरिकता हासिल करने के लिए किया गया था। जिस अमेरिकी युवती से उसने शादी की थी, वह कभी भी उसके साथ नहीं रही। इतना ही नहीं, पत्नी के साथ रहने के नाम पर जो खर्च के बिल पेश किए गए थे, वे भी जांच में फर्जी पाए गए।

विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लकि करें… 

आतंकी संगठनों को भेजता था जानकारी

जांच एजेंसियों को उसके आईक्लाउड अकाउंट से कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, जो दर्शाते हैं कि उसका संबंध आतंकवादी संगठनों इस्लामिक स्टेट और इस्लामिक स्टेट खुरासन से था। उसने इन संगठनों को अपने हथियार प्रशिक्षण की तस्वीरें भी भेजी थीं। तुर्की में मौजूद इस्लामिक स्टेट के सदस्यों को भेजे गए एक संदेश में उसने बताया कि वह हर सप्ताह कम से कम एक या दो बार बंदूक चलाने का अभ्यास करता है। एक अन्य संदेश में उसने लिखा कि वह पूरी तरह तैयार है और इसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करता है।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी का मानना है कि संदिग्ध आतंकवादी किसी बड़े हमले की योजना बना रहा था। फिलहाल अमेरिकी अदालत ने आदेश दिया है कि मुकदमे की प्रक्रिया पूरी होने तक उसे हिरासत में रखा जाए।

Terrorists are playing games in us trumps 5 million dollars are going waste

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 27, 2025 | 03:20 PM

Topics:  

  • America
  • Terrorist Arrest
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

अमेरिकी टैरिफ लागू होने से भारत पर कितना असर, सरकार ने संसद में दिया जवाब

2

निमिषा को बचाने के लिए 8 करोड़ मांग रही सरकार? सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कैंपेन, सामने आ गई असलियत

3

ब्रिटेन में बुजुर्ग सिखों पर बर्बर हमला…पगड़ी गिराई, लात-घूंसो से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

4

ताबड़तोड़ फायरिंग! अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में मचा हड़कंप, 2 लोगों की मौत 3 घायल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.