-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Terrorist Attack Girls School Khyber Pakhtunkhwa
पाकिस्तान में आतंकियों की फिर शर्मनाक हरकत, लड़कियों के स्कूल को बम से उड़ाया
- Written By: अक्षय साहू
Bomb Blast in Pakistan:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने लड़कियों के स्कूल को बम से उड़ाया, जिससे इमारत क्षतिग्रस्त हुई। गनीमत रही कि स्कूल खाली था और कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया)
पेशावर: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने एक शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहां लड़कियों के लिए बन रहे एक सरकारी स्कूल को बम धमाके से नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, विस्फोट में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया गया। गनीमत रही कि धमाके के वक्त स्कूल की इमारत खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने बन्नू जिले के बाका खेल थाना क्षेत्र स्थित अजान जावेद प्राथमिक विद्यालय परिसर में विस्फोटक सामग्री रखी थी। इस भीषण विस्फोट से विद्यालय की इमारत को गंभीर क्षति पहुँची है। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने इस कायराना हमले की निंदा करते हुए इसे क्षेत्र में शिक्षा और विकास को बाधित करने की साजिश करार दिया है।
एक हजार से ज्यादा स्कूल बर्बाद
ऑस्ट्रेलियाई ‘थिंक टैंक’ लोवी इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2007 से 2017 के बीच पाकिस्तान के कबायली इलाकों में 1,100 से अधिक लड़कियों के स्कूलों को नष्ट कर दिया गया। इस अवधि में शिक्षिकाओं और छात्राओं को भी हमलों का निशाना बनाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
साल 2014 में जब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया, उससे पहले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने स्वात ज़िले में स्थित अपने गढ़ से निकलकर उत्तर-पश्चिमी प्रांत के कबायली इलाकों और अन्य ज़िलों में लड़कियों के स्कूलों पर सैकड़ों हमले किए थे। इस सैन्य कार्रवाई के बाद टीटीपी के आतंकवादी अफगानिस्तान भाग गए और वहां से सीमा पार हमलों की योजना बनाकर उन्हें अंजाम देने लगे।
ये भी पढ़े: बिलावल ने फोड़ा एक और बम, कहा- जनरल जिया ने किया पाकिस्तान का जिहादीफिकेशन
पहले भी स्कूलों पर हुए हमले
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इससे पहले भी कई बार लड़कियों के स्कूलों को निशाना बनाया गया है। इस क्षेत्र में सक्रिय आतंकी संगठन लड़कियों की शिक्षा के विरोध में हैं और अक्सर ऐसे ही स्कूलों पर हमले करते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पिछले दस सालों में इस प्रांत में 450 से अधिक स्कूल इन हमलों में तबाह हो चुके हैं। इसके चलते कई छात्रों को स्कूल छोड़ना पड़ा। पाकिस्तान में 2019 तक विशेष रूप से स्वात घाटी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में लड़कियों के स्कूलों पर कई हमले हुए, जहां पाकिस्तानी तालिबान ने लंबे समय तक पूर्ववर्ती आदिवासी क्षेत्रों पर नियंत्रण बनाए रखा था।
Terrorist attack girls school khyber pakhtunkhwa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: धरना स्थल पर प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्था फेल! आंदोलनकारी किसानों ने खुद की साफ-सफाई
Jul 29, 2026 | 04:12 PMएयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Jul 29, 2026 | 04:12 PMWardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Jul 29, 2026 | 04:08 PMप्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
Jul 29, 2026 | 04:07 PMछत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Jul 29, 2026 | 04:03 PMEx Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














