- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ajit Pawar Plane Crash Crew Member Pinky Mali Father Shivkumar Mali Statement Conspiracy Demand Free Fair Probe
अजित पवार प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली पिंकी माली के पिता का छलका दर्द, बोले- हमें न्याय चाहिए
Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार विमान हादसे में नया मोड़! क्रू मेंबर पिंकी माली के पिता ने रोहित पवार के दावों का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच और साजिश की आशंका पर जवाब मांगा है।
- Written By: आकाश मसने

शिवकुमार माली (सोर्स: सोशल मीडिया)
Shivkumar Mali On Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति में आए हालिया भूचाल और अजित पवार विमान हादसे के मामले ने अब एक नया और भावनात्मक मोड़ ले लिया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण चार्टर प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली क्रू मेंबर पिंकी माली के पिता, शिवकुमार माली ने अब चुप्पी तोड़ी है। उनके बयानों ने इस पूरी घटनाक्रम पर संदेह के बादल गहरे कर दिए हैं।
रोहित पवार के ‘साजिश’ वाले दावे को मिला समर्थन
शिवकुमार माली ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि वे शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार द्वारा उठाए गए सवालों से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि रोहित पवार जो कुछ भी कह रहे हैं, अब मुझे भी उस पर संदेह होने लगा है। मैं उनकी कुछ बातों से पूरी तरह सहमत हूं। अगर इस हादसे के पीछे कोई साजिश है, तो उसकी गहराई से जांच होनी ही चाहिए।
#WATCH | Mumbai: Ajit Pawar death case | Shivkumar Mali, father of Pinki Mali, who was a member of the crew on the ill-fated charter plane, says, “Whatever Rohit Pawar is saying, I have also started having a doubt about it. I agree with some of what he said. If there is a… pic.twitter.com/16HOtBnSzd — ANI (@ANI) February 12, 2026
पिंकी माली के पिता शिवकुमार का कहना है कि सच सामने आना जरूरी है ताकि परिवार को शांति मिल सके। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पूरा देश यह जानना चाहता है कि यह केवल एक तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी थी। उन्होंने मांग की है कि सरकार को इस मामले में ‘फ्री एंड फेयर इन्क्वायरी’ (स्वतंत्र जांच) करानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai: वायरल हुआ मुंबई मेलोडी रोड, यात्री बना रहे हैं ‘जय हो’ गाने की धुन पर वीडियो और रील्स
विजय माल्या की चालाकी नहीं आएगी काम! बॉम्बे हाईकोर्ट की दो टूक, कहा- पहले भारत वापस आएं, तभी सुनेंगे याचिका
जब वे 19-20 साल के थे… अजित पवार को लेकर नाना पाटेकर का भावुक खुलासा, NCP के विलय पर कही बड़ी बात
पुणे मेट्रो की ‘पिंक लाइन’ बनेगी महिला सशक्तिकरण की मिसाल, पूरी तरह महिलाओं के हाथों में संचालन
कंपनी और प्रशासन के रवैये पर जताई नाराजगी
शिवकुमार माली ने विमानन कंपनी और सरकार, दोनों पर संवेदनहीनता के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कंपनी ने परिवार को सूचना तक देने की जहमत नहीं उठाई। भत्ते या मुआवजे (Compensation) को लेकर अभी तक सरकार या कंपनी की तरफ से कोई संपर्क नहीं किया गया है। परिजन आज भी अंधेरे में हैं कि आखिर उस दिन आसमान में क्या हुआ था।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की 29 महानगरापालिकाओं में सत्ता की तस्वीर हुई साफ, यहां देखें महापौर और उपमहापौर की पूरी लिस्ट
यह मामला अब केवल एक प्लेन क्रैश तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में एक बड़े विवाद का रूप ले चुका है। क्या वाकई यह एक दुर्घटना थी, या इसके पीछे के तार कहीं और जुड़े हैं? यह तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
Ajit pawar plane crash crew member pinky mali father shivkumar mali statement conspiracy demand free fair probe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बांग्लादेश चुनाव: ‘हम खुशी-खुशी छोड़ देंगे…’, मोहम्मद यूनुस ने बताया चुनाव के बाद का अपना प्लान
Feb 12, 2026 | 05:07 PMलालू परिवार पर 3 मार्च को होगा बड़ा फैसला, कोर्ट ने आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले आज क्या कहा?
Feb 12, 2026 | 05:05 PMTTE पर रिश्वत लेकर टिकट न देने का आरोप, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
Feb 12, 2026 | 05:03 PMपाकिस्तान को फिर लगा बड़ा झटका, PSL-11 से अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने वापस लिया नाम
Feb 12, 2026 | 05:02 PMविष्णु जी को भोग लगाते समय भूलकर भी न छोड़ें ये एक चीज, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल!
Feb 12, 2026 | 05:01 PMमोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत? भारतीय कपड़ों पर ‘जीरो टैरिफ’ लगा सकता है अमेरिका, पीयूष गोयल का दावा
Feb 12, 2026 | 05:00 PMMumbai: वायरल हुआ मुंबई मेलोडी रोड, यात्री बना रहे हैं ‘जय हो’ गाने की धुन पर वीडियो और रील्स
Feb 12, 2026 | 04:51 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM
Video: सचिन तेंदुलकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया सानिया चंडोक?
Feb 12, 2026 | 01:34 PM
Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM













