सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक मचा बवाल! चाकू लेकर हमला करने पहुंचा युवक, देखें VIDEO
Pappu Yadav Attack: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान युवक के नारेबाजी करने पर हंगामा हो गया। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि युवक चाकू लेकर उन पर हमला करने की नीयत से आया था।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक मचा बवाल (Image- Social Media)
Pappu Yadav Press Conference: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक ने कार्यक्रम के बीच नारेबाजी शुरू कर दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि नारेबाजी करने वाला युवक चाकू लेकर उन पर हमला करने की नीयत से आया था। उनके अनुसार, समय रहते उसे रोक लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
#WATCH | A clash erupted while Independent MP from Purnea, Pappu Yadav, was holding a press conference at his residence in Delhi. Further details awaited. pic.twitter.com/zbxCB9DIkg — ANI (@ANI) August 2, 2026
घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक के पास वास्तव में कोई हथियार था या नहीं तथा उसका उद्देश्य क्या था। अब तक दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। साथ ही, पप्पू यादव के इस दावे कि युवक चाकू लेकर हमला करने आया था, की भी स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
मैं खीरा-ककड़ी हूं क्या? संसद में प्रदर्शन पर FIR से गरमाई सियासत, पप्पू यादव बोले- दिल्ली आ रहा हूं
एक झटके में इन सरकारी कर्मियों का वेतन हुआ डबल, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब मिलेगी इतनी सैलरी
PoK में आखिर क्यों भड़का जनता का गुस्सा? अमेरिकी रिपोर्ट ने पाकिस्तान के दावों की खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
पप्पू यादव ने क्या कहा?
पप्पू यादव ने हमले पर कहा, “बाबा रोज़ कह रहे हैं, ‘मुझे मार डालो, जला दो; हम ₹51 लाख देंगे।’ हमने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। मुझे मारने की साज़िश रची गई थी, लेकिन मैं बच गया।” बता दें कि पप्पू यादव के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में एफआईआर दर्ज हुए हैं और उनको धमकी भी दी जा रही है। इसी को लेकर पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे और वह बताने वाले थे कि सोमवार को संसद की कार्यवाही शुरू होगी। उनकी इस मामले पर आगे की क्या रणनीति होगी?
#WATCH | Delhi: Independent MP from Purnea, Pappu Yadav, says, “Babas are saying every day, ‘Kill me, burn me down; we will give ₹51 lakh.’ We caught him and handed him over to the police. There was a plot to kill me, but I survived.” https://t.co/9rLRkBKL4V pic.twitter.com/KxvwUF1Aao — ANI (@ANI) August 2, 2026
यह भी पढ़ें- सारे चंदा चोर BJP में… राम मंदिर चढ़ावे पर कांग्रेस नेता का बड़ा खुलासा, बोले- शिलापूजन से शुरू हुई चोरी
पप्पू यादव ने वकील ने इस मामले पर कहा कि इससे दिल्ली पुलिस की नाकामी सामने आती है। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली पुलिस के साजिश वाले काम का पता चलता है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे, सत्तारूढ़ पार्टी के साथ मिलकर, वो छह बार चुने गए सांसद के खिलाफ साज़िश को बढ़ावा दे रहे हैं। वकील ने कहा कि पिछले दो दिनों से, हम लगातार छह बार चुने गए सांसद के खिलाफ साजिश की रिपोर्टिंग और शिकायतें कर रहे हैं।
