होर्मुज खोलने पर IRGC की दो टूक, सुप्रीम लीडर के ऑर्डर पर ही खुलेगा रास्ता, किसी ईडियट के ट्वीट पर नहीं
IRGC Warns US: ईरान ने मोजतबा खामेनेई के आदेश पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद कर दिया है। नौसेना ने चेतावनी दी है कि जलमार्ग अब किसी के 'ट्वीट' से नहीं बल्कि केवल सर्वोच्च नेता के आदेश से खुलेगा।
- Written By: अक्षय साहू
IRGC ने कहा कि होर्मुज सुप्रीम लीडर के आदेश पर खुलेगा (सोर्स- सोशल मीडिया)
IRGC on Hormuz Blockade: ईरान ने अपनी नौसेना द्वारा एक नई चेतावनी जारी करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद कर दिया है। ईरानी नौसेना के चैनल-16 पर एक बयान में कहा गया है कि यह जलमार्ग, जो विश्व के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, अब ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के आदेश पर ही खुलेगा, न कि किसी बेवकूफ के ट्वीट के कारण।
ईरान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि कोई जहाज इस जलमार्ग से बिना अनुमति के गुजरने की कोशिश करता है, तो उसे हमला कर निशाना बनाया जाएगा, खासकर उन जहाजों को जो दुश्मनों और उनके सहयोगियों से जुड़े हुए हैं।
IRGC ने होर्मुज को लेकर दी थी धमकी
यह कदम ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) द्वारा उठाया गया है, जिसने हाल ही में धमकी दी थी कि होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को टारगेट किया जाएगा। ईरान ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी, तब तक वह होर्मुज को बंद रखेगा और इसे मोजतबा खामेनेई के आदेश के बाद ही खोलेगा। ईरान के इस ऑडियो संदेश ने वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में हलचल मचा दी है, क्योंकि होर्मुज से हर दिन लाखों बैरल तेल का परिवहन होता है।
सम्बंधित ख़बरें
US: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
US Iran Peace Talks: वेंस-कुशनर संग हाई-लेवल डेलिगेशन जा रहा इस्लामाबाद, PAK पर टिकीं दुनिया की नजरें
एस. जयशंकर ने किया राष्ट्रपति ली का भव्य स्वागत, कहा- द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने का संकल्प सराहनीय
OCI कार्ड से लेकर छात्रवृत्ति तक… उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की यात्रा से श्रीलंका में निवेश की नई राहें खुली
शांति वार्ता पर ट्रंप के बयान से सस्पेंस
इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की शांति वार्ता विफल हो गई थी, जिसके बाद दूसरा दौर शुरू हुआ था। ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने होर्मुज को फिर से सुरक्षित खोलने का ऐलान किया था, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक दोनों देशों के बीच कोई अंतिम डील नहीं होती, तब तक अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों और होर्मुज क्षेत्र में नाकाबंदी जारी रहेगी। ट्रंप के इस बयान ने शांति प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया और ईरान ने इसके बाद फिर से होर्मुज को बंद करने की घोषणा कर दी।
Alleged Recording by the IRGC Navy: “We will open it by the order of our leader, not by the tweets of some idiot.” pic.twitter.com/LjGsAHqH3R — Iran News 24 (@IRanMediaco) April 18, 2026
वैश्विक तेल और गैस बाजार पर असर
ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद करने से वैश्विक तेल और गैस बाजार में नया भूचाल आया है। दो हफ्ते के सीजफायर के बाद, तेल और गैस की कीमतों में गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब स्थिति फिर से बदल गई है। तेल की कीमतें फिर से बढ़ने लगी हैं, और इससे वैश्विक महंगाई पर भी दबाव बढ़ने की संभावना है। होर्मुज से रोजाना करोड़ों बैरल तेल गुजरता है, और इस जलमार्ग की बंदी से वैश्विक आपूर्ति शृंखला पर गहरा असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- North Korea ने फिर दागी मिसाइलें…एक महीने में चौथी बार किया परीक्षण, दक्षिण कोरिया ने बुलाई आपात बैठक
ईरान का कहना है कि अमेरिकी नाकाबंदी के कारण ही उसने यह कदम उठाया है, जिससे वैश्विक तेल व्यापार में अस्थिरता बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है, और शांति वार्ता की संभावनाओं को और जटिल बना सकती है।
