-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Sri Lankan Navy Took Big Action Against 14 Indian Fishermen Tamil Nadu Arrested
श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, आईएमबीएल पार कर पकड़ने गए थे मछली
- Written By: गीतांजली शर्मा
Sri Lankan Navy big action: श्रीलंकाई नौ सेना ने करीब 14 भारतीय मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। कालपितिया लैगून क्षेत्र से इन्हें पुलिस ने धर दबोचा।

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के जुर्म में 14 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Fishermen from Tamil Nadu and Puducherry: श्रीलंकाई नौसेना ने आज सुबह तमिलनाडु के करीब 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। ये मछुआरे दो नावों में सवार थे। पहली नाव में 10 और दूसरी में चार मछुआरे बैठे हुए थे। उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ने की कोशिश करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। ये सारी गिरफ्तारियां कालपितिया लैगून क्षेत्र में हुई। ये सारे मछुआरे समुद्री सीमा का उल्लंघन करने में लगे थे। गिरफ्तारी के बाद इन्हें पूछताछ के लिए पुट्टलम स्थित श्रीलंकाई नौसेना के शिविर ले जाया गया।
मामला नया नहीं
यह मामला नया नहीं है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना की ओर से कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। श्रीलंकाई अधिकारी एक नहीं बल्कि कई बार उच्च शक्ति वाली मछली पकड़ने वाली नावें पहले भी जब्त कर चुके हैं और कुछ मामलों में तो उन्हें राष्ट्रीयकृत करने की प्रक्रिया भी अपनाई गई है। इस प्रक्रिया से निसंदेह ही तमिलनाडु समुद्री सीमा के मछुआरों की जीवीका पर सीधा और नकारात्मक असर पड़ा है।
मछुआरों ने की श्रीलंकाई अधिकारियों के खिलाफ शिकायत
तमिलनाडु के मछुआरों ने एक बार नहीं बल्कि कई बार श्रीलंकाई नौसैनिक कर्मचारियों की ओर से उत्पीड़न और समुद्री डाकुओं के हमलों की शिकायत की है। इन घटनाओं ने मछुआरा समुदायों में भय का पूरा माहौल बढ़ा दिया है। जिस कारण तमिलनाडु सरकार को बार-बार इस मसले पर राजनयिक हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
मामले में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन लगातार केंद्र सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा। पत्र के जरिए ही गिरफ्तार मछुआरों और उनके जब्त किए गए मछली पकड़ने वाले जहाजों की रिहाई सुनिश्चित करने की अपील भी की।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर टूटी नई मुसीबत, डूब गया सिंधु डेल्टा, 12 लाख से अधिक लोग बेघर; मचा हड़कंप
सरकार बना रही कूटनीतिक दवाब
पूरे मामले में गिरफ्तार मछुआरों पर लगाए जा रहे जुर्माने और उन्हें पकड़े जाने के दौरान गोलीबारी और हिंसक दुर्घटनाएं भी लगातार हो रही हैं। जिससे सरकार की चिंता लगातार बढ़ी हुई है। यही कारण है कि तमिलनाडु सरकार समुद्री सीमा के पास काम करने वाले भारतीय मछुआरों के अधिकारों और आजीविका की रक्षा के लिए एक स्थायी कूटनीतिक समाधान पर लगातार दबाव बना रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sri lankan navy took big action against 14 indian fishermen tamil nadu arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














