- Hindi News »
- World »
- South Korean Navy Plane Crashes 4 Passengers Missing
पोहांग मिलिट्री बेस के करीब नेवी का P-3 विमान क्रैश, 4 सवार लापता…जमीन के पास से उड़ रहा था एयरक्राफ्ट-Video
साउथ कोरियन नेवी का P-3 गश्ती विमान पोहांग मिलिट्री एयरबेस के पास क्रैश हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं प्लेन सवार चार लोगों को अभी तक पता नहीं चल पाया है।
- Written By: Saurabh Pal

साउथ कोरिया का प्लेन क्रैश (फोटो-सोशल मीडिया)
सियोलः दक्षिण कोरिया के पोहांग में नेवी का एक एयरक्राफ्ट P-3 मिलिट्री एयरबेस के पास ही क्रैश हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस विमान में 4 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। विमान में सवार लोगों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। प्लेन क्रैश की पुष्टि साउथ कोरिया की नौसेना ने की है।
नौसेना के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि गुरुवार दोपहर को नेवी का P-3 गश्ती विमान क्रैश हो गया। यह प्लेन ट्रेनिंग उड़ान पर था। घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों ने बताया कि संभवतः प्लेन जमीन से टकराकर क्रैश हुआ है। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, ये हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:50 बजे हुआ।
धमाके बाद उठा धुएं का गुबार
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद में पायलट ने जानबूझकर क्रैश किया था प्लेन? इटली के अखबार ने किया बड़ा दावा, सामने आई असलियत
किम जोंग उन के बाद कौन? तानाशाह ने चुन लिया अपना वारिस, दक्षिण कोरियाई एजेंसी का बड़ा दावा
VIDEO: सोमालिया में बड़ा विमान हादसा, टेकऑफ के 15 मिनट बाद क्रैश हुआ प्लेन; बाल-बाल बचे 55 यात्री
नवभारत संपादकीय: क्या ट्रेड डील पर कायम रहेंगे ट्रंप ?
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पोहांग के पास एक सैन्य बेस के पास पहाड़ी इलाके में धुएं का गुबार उठते हुए देखा। इसके बाद भाग कर लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि प्लेन क्रैश हो गया है। क्रैश की सूचना मिलते ही आपातकालीन बचाव दल और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गईं। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गश्ती प्लेन जमीन के काफी नजदीक उड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद एक घर की आड़ में जाते विलुप्त हो जाता है।
WATCH: New video from before the plane crash in Pohang, South Korea shows the navy plane in the air and going down. The plane crashed into the mountains, according to Yonhap. Reports of multiple casualties. pic.twitter.com/hDFvumeH4p — AZ Intel (@AZ_Intel_) May 29, 2025
कार सवार ने हादसे का बनाया वीडियो
वहीं एक और वीडियो आया है, जिसे किसी कार सवाल ने मोबाइल फोन से रिकार्ड किया है। इस वीडियो में धुंए गुब्बार उठता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा नेवी के प्लैन क्रैश के बाद आग लगने का धुआं है। योनहाप न्यूज एजेंसी ने एक स्थानीय लोगों के हवाले से घटनास्थल पर धुएं का बड़ा गुब्बार उठने की पुष्टि की है।
BREAKING: Navy plane carrying 4 people onboard crashes in Pohang, South Korea. pic.twitter.com/oUnIWiBXIJ — AZ Intel (@AZ_Intel_) May 29, 2025
नौसेना की टीम जांच में जुटी
कोरियायाई नौसेना की टीम हादसे की जांच में जुट गई है। हादसे की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ विमान में सवार चार लोगों की भी खोजबीन चल रही है। इस हादसे को दुर्घटना मानकर फिल अभी जांच की जा रही है, लेकिन इससे पहले दक्षिण कोरिया में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 181 में से मात्र 2 यात्री जिंदा पाए गए थे।
South korean navy plane crashes 4 passengers missing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हमले से पहले अकेले पड़े ट्रंप, ब्रिटेन ने भी छोड़ा साथ; क्या अमेरिका पर भारी पड़ेगी ईरान की सेना?
Feb 20, 2026 | 09:56 PMT20 World Cup 2026: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया की पोल खोल गए कोच, बताई सबसे बड़ी कमजोरी
Feb 20, 2026 | 09:54 PMनाबालिग को बीयर और सिगरेट पिलाने का वीडियो वायरल, लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Feb 20, 2026 | 09:52 PMएआई समिट में बवाल के खिलाफ राहुल गांधी के आवास पर प्रदर्शन, शेम-शेम के लगाए नारे
Feb 20, 2026 | 09:51 PMनागरिकों के हाथों में होगा उनके डेटा का अधिकार, जनता-केंद्रित है डीपीडीपी कानून: ब्रिजेश सिंह
Feb 20, 2026 | 09:47 PMसुंदर पिचाई और अश्विनी वैष्णव भी हुए मुरीद! आखिर क्या है भारत की ‘GI कॉफी’ का राज, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा
Feb 20, 2026 | 09:42 PMअमरावती ग्रामीण में सड़क हादसों पर लगाम: 10 ब्लैक स्पॉट पर पुलिस का विशेष अभियान
Feb 20, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














