- Hindi News »
- World »
- South Africa Files Case Against Israel In International Court
दक्षिण अफ्रीका ने लगाई इजराइल को फटकार, विरोध में किया अंतरराष्ट्रीय अदालत में मामला दर्ज
- Written By: अक्सा अंसारी

दक्षिण अफ़्रीका बनाम इज़राइल
द हेग: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत में एक मामला दायर किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि गाजा (Gaza) में इजराइल (Israel) का सैन्य अभियान जनसंहार के समान है। वहीं इजराइल (Israel) ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इस मामले का डटकर सामना करने का संकल्प जताया है।
दक्षिण अफ्रीका ने 84 पन्नों वाली याचिका में कहा है कि इजराइल की कार्रवाई ‘‘जनसंहार की प्रकृति वाली है क्योंकि इसके पीछे गाजा में फलस्तीन के बड़े हिस्से को तबाह करने की मंशा है।” याचिका में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से अनुरोध किय गया है कि वह यह घोषित करे कि इजराइल ने ‘‘जेनेसाइड कन्वेंशन के तहत अपने दायित्वों का उल्लंघन किया है और उल्लंघन करना जारी रखा है।”
दक्षिण अफ्रीका की याचिका
इसमें यह भी कहा गया है कि इजराइल को गाजा में शत्रुतापूर्ण कार्रवाई तत्काल बंद करने के भी आदेश दिए जाने चाहिए ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके और वह गाजा में उन संरचनाओं का पुनर्निमाण करे जिसे उसने तबाह किया है। याचिका में कहा गया है कि जनसंहार के कृत्यों में फलस्तीनियों की हत्या, गंभीर मानसिक और शारीरिक नुकसान पहुंचाना आदि शामिल है। दक्षिण अफ्रीका ने तर्क दिया कि अदालत इसमें हस्तक्षेप कर सकता है क्योंकि दोनों देशों ने ‘जेनेसाइड कन्वेंशन’ में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तांबुल में इजरायली कौंसुलेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग; 3 की मौत, बाल-बाल बचे राजनयिक
ईरान पर हमला टाल सकते हैं ट्रंप! अल्टीमेटम खत्म होने से पहले आएगी खुशखबरी? जेडी वेंस ने जगाई उम्मीद
क्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
गाड़ी की सर्विस हुई महंगी, मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा युद्ध का सीधा असर
इजराइल की नीतियां ‘रंगभेदी शासन’ समान
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा सहित देश में अनेक लोगों का मानना है कि गाजा और वेस्ट बैंक में इजराइल की नीतियां दक्षिण अफ्रीका में लंबे वक्त तक रहे रंगभेदी शासन की नीतियों के समान हैं। हालांकि इजराइल ने इन आरोपों को खारिज किया है। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रीका के मामले में कानूनी दायरे में आने वाले तथ्य नहीं हैं और यह न्यायालय का एक प्रकार से अपमान है।
इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी एलोन लेवी ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका पर हमास के सात अक्टूबर के हमले को ‘‘राजनीतिक और कानूनी संरक्षण” देने का आरोप लगाया। इस हमले के बाद ही इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध शुरू किया था। लेवी ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के जरसंहार के बेतुके आरोप को खारिज करने के लिए इजराइल हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के समक्ष पेश होगा।”
(एजेंसी)
South africa files case against israel in international court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: वैभव और यशस्वी के सामने बेबस नजर आए MI के गेंदबाज, RR ने 11 ओवर के मुकाबले में 27 रन से दर्ज की जीत
Apr 08, 2026 | 12:30 AMAaj Ka Rashifal 8 April : बुधवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
Apr 08, 2026 | 12:05 AMजसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे
Apr 07, 2026 | 11:53 PMगुवाहाटी में वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी, 11 ओवर में मुंबई के सामने खड़ा किया 151 रन टारगेट
Apr 07, 2026 | 11:25 PMक्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
Apr 07, 2026 | 11:03 PMबुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
Apr 07, 2026 | 11:02 PMPM किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा बदलाव, अब फार्मर ID जरूरी
Apr 07, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














