वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी हैं विदेशी, छह गिरफ्तार
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की कथित तौर पर हत्या करने के लिए देश में दाखिल हुए छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। देश के आंतरिक मामलों के मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने सरकारी टेलीविजन पर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विदेशी नागरिक वेनेजुएला की सरकार को उखाड़ फेंकने और कई मंत्रियों की हत्या करने की सीआईए नीत साजिश का हिस्सा थे।
- Written By: साक्षी सिंह
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो
बोगोटा: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की कथित तौर पर हत्या करने के लिए देश में दाखिल हुए छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। देश के आंतरिक मामलों के मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने सरकारी टेलीविजन पर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विदेशी नागरिक वेनेजुएला की सरकार को उखाड़ फेंकने और कई मंत्रियों की हत्या करने की सीआईए नीत साजिश का हिस्सा थे।
अपने संबोधन में कैबेलो ने कुछ राइफल की तस्वीरें दिखाईं और कहा कि ये हथियार साजिशकर्ताओं के पास से बरामद किए गए हैं। आरोप है कि अमेरिका के तीन, स्पेन के दो और चेक गणराज्य का एक नागरिक मादुरो की हत्या करने के लिए इस दक्षिण अमेरिकी देश में आये थे।
ये भी पढ़ें:-Israel Hamas War: गाजा में इसराइली सेना का कहर जारी, हवाई हमलों में 14 फलस्तीनियों की मौत
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 09 अगस्त: लखनऊ: CM योगी के नेतृत्व में आज से तिरंगा यात्रा का होगा शुभारंभ
Mahesh Babu Birthday: भगवान की तरह पूजे जाते हैं महेश बाबू, जानें क्यों बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम
खेलों में राजस्थान की नई उड़ान, जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिकों में नौसेना का एक सदस्य भी शामिल है जिसकी पहचान कैबेलो ने विल्बर्ट जोसेफ कास्टानेडा गोमेज के रूप में की। कैबेलो ने कहा कि गोमेज नौसेना सील कमांडो का हिस्सा था और उसने अफगानिस्तान, इराक तथा कोलंबिया में सेवाएं दी थी।
ये भी पढ़ें:-Haiti News: दक्षिणी हैती में ईंधन ट्रक हुआ विस्फोट, 17 लोगों की मौत
वेनेजुएला में स्पेन के दूतावास ने अपने नागरिकों की गिरफ्तारियों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शनिवार देर रात एक अमेरिकी सैनिक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की।
