Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खेलों में राजस्थान की नई उड़ान, जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

CM Bhajanlal Sharma Statement: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में 101 करोड़ रुपये की लागत से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 09, 2026 | 06:42 AM

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खिलाड़ी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rajathan Sports University Announcement: राजस्थान के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर में करीब 101 करोड़ रुपये की लागत से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की। जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और राजस्थान को देश के प्रमुख खेल राज्यों में शामिल करने के लिए लगातार काम कर रही है।

खिलाड़ियों को बढ़ाया प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने अरुंधति चौधरी, यशवीर सिंह, राहुल शर्मा, मोना अग्रवाल और संध्या बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों की उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने अनुशासन और मेहनत से राजस्थान का नाम रोशन किया है। साथ ही, खिलाड़ियों के कोच और परिवारों के योगदान को भी अहम बताया।

भजनलाल शर्मा ने बताया कि अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता है। यशवीर सिंह ने जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज, राहुल शर्मा ने शूटिंग पैरा वर्ल्ड कप में गोल्ड, मोना अग्रवाल ने शूटिंग पैरा वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज और संध्या बिश्नोई ने अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया है।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता

इंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता

ऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश

VIDEO | Rajasthan CM Bhajanlal Sharma felicitates CWG gold medallist Arundhati Choudhary with Rs 1 crore cheque. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/aLB0Xmq3wS — Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2026

खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं देना उद्देश्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के जरिए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, खेल उपकरण, मेडिकल सुविधाएं और आर्थिक मदद मिल रही है। वहीं राजस्थान सरकार भी खेल सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दे रही है। राज्य में 3,540 खिलाड़ियों के लिए 52 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन और आर्थिक मदद को मंजूरी दी गई है, जबकि 186 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई है।

राजस्थान की सफल मेजबानी

राजस्थान ने ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025’ की भी सफल मेजबानी की थी। इन खेलों में सात शहरों में 222 यूनिवर्सिटी के करीब 7,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राजस्थान के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में 60 मेडल जीते और राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक में भी राज्य का नाम ऊंचा किया है। सरकार ने खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम शुरू की है और खेल उपकरणों पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा राज्य में 50 ‘खेलो इंडिया सेंटर’ बनाए जा रहे हैं।

#WATCH | Jaipur, Rajasthan: CM Bhajanlal Sharma attended the Commonwealth Games 2026 Medal Winners’ Felicitation Ceremony. On ths ocassion he also addressed the gathering. (08.08) pic.twitter.com/ZrCQOlrOXP — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 8, 2026

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तयारी

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एथलेटिक्स, तीरंदाजी और बॉक्सिंग के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी तैयार किया जा रहा है। वहीं, ‘राजस्थान युवा नीति-2026’ के तहत शिक्षा, कौशल विकास, खेल और नेतृत्व के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

एक जिला-एक खेल योजना के तहत हर जिले में खास खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही ओलंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ शुरू की गई है। ‘खेलो राजस्थान यूथ गेम्स’ के जरिए पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ जमीनी स्तर पर नई प्रतिभाओं की पहचान करने की योजना है।

यह भी पढ़ें- IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता

विजेता खिलाड़ियों को दिया नकद पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इन योजनाओं से राजस्थान आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े खेल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। कार्यक्रम में उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें प्रशस्ति-पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अरुंधति चौधरी को 1 करोड़ रुपये और यशवीर सिंह को 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों के लिए भी पुरस्कारों की घोषणा की गई।

Maharana pratap sports university jaipur rajasthan cm bhajanlal sharma

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 06:42 AM

Topics:  

  • Bhajanlal Sharma
  • Commonwealth Games
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.