आज की ताजा खबर 09 अगस्त: लखनऊ: CM योगी के नेतृत्व में आज से तिरंगा यात्रा का होगा शुभारंभ
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: बीजेपी आज लखनऊ से ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान शुरू करेगी। वहीं झारखंड सरकार आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत करेगी। अमरनाथ यात्रा स्थगित।
- Written By: अक्षय साहू
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
09 Aug 2026 07:04 AM (IST)
09 Aug 2026 07:04 AM (IST)राहुल गांधी की आवाज संसद में गूंजनी चाहिए थी लेकिव वहां वे चर्चा नहीं करना चाहते: दिनेश शर्मा
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर कहा, राहुल गांधी की आवाज संसद में गूंजनी चाहिए थी लेकिव वहां वे चर्चा नहीं करना चाहते। रोज हंगामा करके सदन की कार्यवाही को बाधित करते हैं। राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, कर्नाटक में पेपर लीक और अनियमितताओं पर नहीं बोलते। आप सिर्फ जहां चुनाव होने वाला है वहां जाएंगे और भ्रांति फैलाएंगे।
#WATCH लखनऊ(उत्तर प्रदेश): भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर कहा, "राहुल गांधी की आवाज संसद में गूंजनी चाहिए थी लेकिव वहां वे चर्चा नहीं करना चाहते। रोज हंगामा करके सदन की कार्यवाही को बाधित करते हैं... राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, कर्नाटक… pic.twitter.com/L2y16oQPNw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2026
09 Aug 2026 06:51 AM (IST)
09 Aug 2026 06:51 AM (IST)CM योगी के नेतृत्व में आज से तिरंगा यात्रा का होगा शुभारंभ
बीजेपी आज से ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान की शुरुआत करेगी। अभियान का शुभारंभ राजधानी लखनऊ से होगा। मुख्यमंत्री आवास से सुबह 8 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री और संगठन के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
Breaking News Today LIVE: बीजेपी आज से ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान की शुरुआत करेगी। अभियान का शुभारंभ राजधानी लखनऊ से होगा। मुख्यमंत्री आवास से सुबह 8 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री और संगठन के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। झारखंड सरकार आज एक बार फिर आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत करेगी। छात्रों और सरकार के बीच दोपहर 12 बजे वार्ता होने की संभावना है। वहीं, अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। अब केवल ‘छड़ी मुबारक’ 28 अगस्त को पहलगाम के रास्ते जाएगी और इसके साथ ही इस साल की अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा। 15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर 9 से 16 अगस्त तक CISF यात्रियों की गहन जांच करेगी। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन सुबह करीब 9 बजे अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी श्री विजयपुरम के फ्लैग पॉइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में हिस्सा लेंगे। उधर, पश्चिम बंगाल सरकार रविवार को आपातकाल के दौरान हिरासत में लिए गए 325 लोगों को ‘लोकतंत्र सेनानी सम्मान’ से सम्मानित करेगी। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
