शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
Sheikh Hasina Accuses Bangladesh Government: बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना ने अवामी लीग के नेताओं की मौतों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर 'सुनियोजित हत्या' का आरोप लगाया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
शेख हसीना, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Sheikh Hasina Accuses Bangladesh Government And Yunus: बांग्लादेश में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शेख हसीना ने देश भर में अवामी लीग के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की हालिया मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे ‘हिंसा का एक सुनियोजित चक्र’ करार दिया है।
उन्होंने मौजूदा बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP) सरकार और पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि देश में कानून के शासन की गंभीर कमी है और राजनीतिक हिंसा का एक चिंताजनक पैटर्न लगातार जारी है।
स्वतंत्रता सेनानी की मौत पर गहराया विवाद
हसीना का यह कड़ा बयान अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व अवामी लीग सांसद मोहम्मद दबीरुल इस्लाम की मौत के बाद सामने आया है। 78 वर्षीय दबीरुल इस्लाम की गुरुवार दोपहर ढाका के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि उन्हें पिछले साल जुलाई में हुए प्रदर्शनों के बाद बदले राजनीतिक माहौल में 3 अक्टूबर 2024 को हिरासत में लिया गया था। उन पर कथित तौर पर जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया था। खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें 19 फरवरी को जमानत मिल गई थी, लेकिन वह जीवित नहीं बच सके।
सम्बंधित ख़बरें
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद
‘प्राकृतिक मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेख हसीना ने दबीरुल इस्लाम की मौत को प्राकृतिक नहीं, बल्कि एक ‘सुनियोजित हत्या’ बताया है। हसीना का आरोप है कि जेल में उन्हें गंभीर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई, जिससे उनकी हालत अत्यंत खराब हो गई थी।
उन्होंने कहा कि मुहम्मद यूनुस की सरकार ने हमारे कई नेताओं को इसी तरह मारा है और मौजूदा सरकार भी उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है, जो कानून के शासन के प्रति उनकी जिम्मेदारी को शून्य दिखाती है।
न्याय प्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
शेख हसीना ने बांग्लादेश की वर्तमान न्याय प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दबीरुल इस्लाम के बेटे और पूर्व सांसद मजहरुल इस्लाम सुजान का जिक्र करते हुए कहा कि वे अभी भी ‘झूठे मामलों’ में फंसे हुए हैं। हसीना ने हैरानी जताते हुए कहा कि एक ही केस में दो अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग फैसले आना कई बड़े सवाल खड़े करता है।
यह भी पढ़ें:- जेब पर भारी पड़ेगा अब हवाई टिकट! मीडिल ईस्ट तनाव से एयरलाइंस इंडस्ट्री पर मंडराया खतरा, IATA ने जताई चिंता
रमेश चंद्र सेन की मौत से गहराया शक
अपने बयान में हसीना ने एक और वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र सेन की मौत का भी हवाला दिया। रमेश चंद्र सेन ठाकुरगांव-1 से सांसद थे और फरवरी में पुलिस हिरासत के दौरान बीमार पड़ने के बाद उनकी मौत हो गई थी। हसीना ने कहा कि एक ही जिले के दो महत्वपूर्ण और सम्मानित नेताओं की मौत क्या केवल एक संयोग है या फिर यह किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है? उन्होंने इन सभी संदिग्ध मौतों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि सच सामने आ सके।
