-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Shashi Tharoor Clearcut On Trump Ceasefire Statement India Foreign Policy Update
सीजफायर को लेकर अब सब क्लियर, थरूर ने ट्रंप के सारे राज खोल दिए; कहा- संवाद का सम्मान हमारे संस्कार
- Written By: सौरभ शर्मा
विदेश दौरे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत ने कभी अमेरिकी मध्यस्थता न शुरू की, न ही ये बात मानी है। उन्होंने कहा, किसी देश से बात-चीत करना मध्यस्थता नहीं कहलाता है।

ट्रंप के सीजफायर को लेकर दिए गए मध्यस्थता वाले बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का रुख
वाशिंगटन डीसी/नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर को लेकर दिए गए ‘मध्यस्थता’ वाले बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अब भारत का रुख बेहद साफ अंदाज में दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि भारत की नीति संवाद और पारदर्शिता की रही है, लेकिन इसे कभी मध्यस्थता समझने जैसी भूल नहीं करनी चाहिए। थरूर ने दो टूक कहा कि अगर कोई देश सिर्फ बात करता है, तो उसे मध्यस्थता नहीं कहा जा सकता। थरूर इस समय अंतरराष्ट्रीय मिशन पर भारत की कूटनीति और पाकिस्तान की करतूत को दुनियां के सामने बेबाकी से रख रहे हैं।
शशि थरूर उन सात संसदीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व कर रहे हैं, जिन्हें भारत की ओर से विदेशी धरती पर देश की बात रखने के लिए भेजा गया है। थरूर की टीम अमेरिका, पनामा, गयाना, ब्राजील और कोलंबिया का दौरा करेगी। इस यात्रा का मकसद है पाकिस्तान की नीतियों को दुनिया के सामने बेनकाब करना और भारत की सशक्त विदेश नीति को वैश्विक मंच पर मजबूती से रखना। थरूर ने साफ किया कि विदेश में वे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे, न कि किसी पार्टी का।
भारत की नीति संवाद की न कि मध्यस्थता
डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर और मध्यस्थता को लेकर दिए गए बयान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बात उठी है। इस पर कांग्रेस सांसद और पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने इसे बेहद सधे और स्पष्ट अंदाज में खारिज किया। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी औपचारिक रूप से किसी मध्यस्थता की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया और न ही उसे स्वीकार किया है। थरूर ने उदाहरण देते हुए समझाया कि किसी देश का भारत से संपर्क करना और भारत का अपने कदमों की जानकारी देना, केवल संवाद है, न कि मध्यस्थता। थरूर ने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति की सबसे बड़ी ताकत उसकी पारदर्शिता है। जब किसी विदेशी मंत्री ने भारत से संपर्क किया है, तो सरकार के प्रतिनिधियों ने उसे सार्वजनिक रूप से साझा किया है। ये सभी बातचीत राष्ट्रहित में होती हैं, न कि किसी तीसरे पक्ष की भूमिका तय करने के लिए।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
रूस में DMK की ये सासंद खूब दहाड़ी, कहा- अब आतंक पर खामोशी नहीं; दोनों देशों के बीच सहयोग पर सहमति
विदेश दौरे पर पाकिस्तान लपेटे में लिया
शशि थरूर की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, पनामा, गयाना, ब्राजील और कोलंबिया जैसे देशों की यात्रा के दौरान यह टीम पाकिस्तान के काले कारनामों को उजागर कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय जब दुनिया भारत की ओर देख रही है, हमें एकजुट रुख के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग का मकसद भी यही था कि सभी सांसद एक साझा स्वर में भारत की बात रखें।
Shashi tharoor clearcut on trump ceasefire statement india foreign policy update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














