Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेलंगाना से 35 लोग सऊदी रवाना, बस हादसे में मारे गए भारतीयों का मक्का-मदीना में होगा अंतिम संस्कार

Saudi Bus Accident: सऊदी बस हादसे में मारे गए भारतीयों का अंतिम संस्कार मक्का-मदीना में होगा। तेलंगाना सरकार के खर्च पर परिजन सऊदी पहुंच रहे हैं। पहचान और डीएनए प्रक्रिया जारी है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 19, 2025 | 03:33 PM

तेलंगाना से 35 लोग सऊदी रवाना. फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Saudi Accident Update:  सऊदी अरब में हुए भयावह बस हादसे में मारे गए भारतीय नागरिकों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। सऊदी सरकार ने घोषणा की है कि सभी मृतकों का अंतिम संस्कार इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार मक्का-मदीना के पास ही किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारत की ओर से भी मृतकों के परिवारों को सऊदी भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

तेलंगाना सरकार ने हादसे में मारे गए अपने राज्य के नागरिकों के परिवारों की सहायता के लिए विशेष कदम उठाए हैं। सरकार ने प्रत्येक परिवार से दो-दो सदस्यों को सरकारी खर्चे पर सऊदी भेजने का निर्णय लिया है। इसके लिए हज कमेटी को अधिकृत किया गया है। अब तक तेलंगाना से 35 परिजन सऊदी के लिए रवाना हो चुके हैं।

धार्मिक परंपराओं के अनुरूप अंतिम संस्कार

तेलंगाना सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन खुद इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। वे दो दिन पहले ही सऊदी अरब पहुंच चुके हैं और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया मृतकों के सम्मान और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप हो।

सम्बंधित ख़बरें

कीव पर रूसी ड्रोन का भीषण हमला: 4 की मौत और 19 घायल, राजधानी के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान

अपनी ही टीम पर भरोसा नहीं करते ट्रंप! वेनेजुएला मिशन की नहीं थी जेडी वेंस को खबर, खुलासे से हड़कंप

फिलीपींस के सेबू शहर में लैंडफिल ढहा: मलबे में दबने से 1 की मौत, 27 से अधिक कर्मचारी लापता

साइबर घोटाले का मास्टरमाइंड Chen Zhi गिरफ्तार, कंबोडिया से चीन प्रत्यर्पण के बाद खुलेगा अरबों का राज

कई शवों की हो चुकी पहचान

हादसे के बाद सऊदी प्रशासन ने सभी शवों की पहचान प्रक्रिया शुरू की। कई शवों की पहचान हो चुकी है और उनके मृतक प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, कुछ शवों की पहचान जलने के कारण बेहद कठिन हो गई है। ऐसे मामलों में सऊदी सरकार डीएनए टेस्ट करा रही है ताकि प्रत्येक शव को सही परिजन से जोड़ा जा सके। मृतक प्रमाण पत्र जारी होने के बाद ही अंतिम संस्कार विधिवत शुरू होगा।

यह भी पढ़ें:-  बड़े बदलाव की आहट! गाजा में ट्रंप के प्लान से आया भूचाल… हमास बोला, हथियार नहीं छोड़ेंगे!

हादसे में 45 लोगों की गई थी जान

गौरतलब है कि यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब उमराह के लिए गए यात्री मक्का-मदीना कॉरिडोर से गुजर रहे थे। इसी दौरान बस की टक्कर एक तेल टैंकर से हो गई, जिसके बाद भीषण विस्फोट हुआ। इस घटना में 45 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से अधिकांश तेलंगाना के रहने वाले थे। हादसे ने दोनों देशों को गहरे सदमे में डाल दिया है और पीड़ित परिवारों में शोक की लहर है।

Saudi bus accident indian funeral makkah madina telangana families update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2025 | 03:33 PM

Topics:  

  • Bus Accident
  • Saudi Arabia
  • Telangana
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.