सऊदी ने किया बड़ा ऐलान! उमराह वीजा अब हुआ बेहद आसान, जानें क्या है नया नियम
Saudi Umrah Visa Rule: सऊदी ने उमराह के लिए बड़ा ऐलान किया है। पहले उमराह के लिए विशेष उमराह वीजा जरूरी था, लेकिन अब नियम बदल गया है। अब तीर्थयात्री किसी भी प्रकार के वीजा के साथ उमराह कर सकते है।
- Written By: अमन उपाध्याय
उमराह वीजा अब हुआ बेहद आसान, (डिजाइन फोटो)
Saudi Arabia Umrah Visa News: हर साल दुनिया भर से लाखों मुसलमान उमराह के लिए सऊदी अरब जाते हैं। अब उमराह के इच्छुक लोगों के लिए सऊदी अरब से बड़ी खुशखबरी आई है। सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने घोषणा की है कि अब किसी भी प्रकार का वैध सऊदी वीजा रखने वाला व्यक्ति उमराह कर सकता है।
पहले उमराह के लिए केवल विशेष उमराह वीजा की आवश्यकता होती थी, लेकिन अब नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत ई-टूरिस्ट वीजा, ट्रांजिट वीजा, वर्क वीजा, फैमिली विजिट वीजा या कोई भी अन्य वैध वीजा रखने वाले व्यक्ति अब आसानी से उमराह जा सकते हैं।
बदलाव का मकसद क्या है?
यह बदलाव सऊदी विज़न 2030 के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। अब उमराह करने के लिए तीर्थयात्रियों को आधिकारिक नुसुक (Nusuk) प्लेटफॉर्म या अन्य लाइसेंस प्राप्त ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। नुसुक प्लेटफॉर्म सऊदी अरब की डिजिटल तीर्थयात्रा प्रणाली का अहम हिस्सा है। यह सुधार दुनियाभर के मुसलमानों के लिए बड़ी राहत और सुविधा लेकर आया है, क्योंकि अब सऊदी अरब का कोई भी वैध वीजा रखने वाला व्यक्ति आसानी से उमराह कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
भारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
रूस में गरजे अजीत डोभाल, आतंकवाद पर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी; समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर दिया कड़ा संदेश
बज गई खतरे की घंटी! 2031 से पहले टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, WMO ने जारी की डरावनी चेतावनी
नुसुक उमराह प्लेटफॉर्म
मंत्रालय ने नुसुक उमराह प्लेटफॉर्म की शुरुआत पर भी प्रकाश डाला। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोग उमराह पैकेज चुन सकते हैं, इलेक्ट्रॉनिक परमिट प्राप्त कर सकते हैं और अपने समय के अनुसार उमराह की योजना बना सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म तीर्थयात्रियों को सेवाएं बुक करने और यात्रा को आसान बनाने में मदद करता है। मंत्रालय ने बताया कि ये सुविधाएँ क्राउन प्रिंस की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, जिनका उद्देश्य मुसलमानों को सुरक्षित और आध्यात्मिक अनुभव के साथ उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करना है।
यह भी पढ़ें:- गाजा की तबाही: 2 साल की जंग में खो गया सब कुछ, युद्ध के बीच अब जगी है नई उम्मीद
2025 में उमराह करने वाले लोगों की संख्या
जनरल अथॉरिटी फॉर स्टैटिस्टिक्स (GASTAT) के अनुसार, 2025 की शुरुआती तीन महीनों में 1 करोड़ 52 लाख 22 हजार 497 लोगों ने उमराह किया। इनमें से 65 लाख 23 हजार 630 विदेशी तीर्थयात्री थे और 86 लाख 98 हजार 867 सऊदी नागरिक थे।
