जयशंकर के ‘दलाल’ कहने पर तिलमिलाया पाकिस्तान, भड़क कर उठाया बड़ा कदम, कहा- कमजोर होने पर अपशब्द…
India-Pak Tensions: एस जयशंकर द्वारा पाकिस्तान को "दलाल देश" कहे जाने पर इस्लामाबाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने अमेरिका-ईरान विवाद में पाकिस्तान की मध्यस्थता को पूरी तरह खारिज कर दिया।
- Written By: अक्षय साहू
जयशंकर के 'दलाल देश' वाले बयान पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया (सोर्स- सोशस मीडिया)
Pakistan Reaction Jaishankar Dalal Nation Remarks: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। हाल ही में जब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर करवाने के सवाल को लेकर पाकिस्तान को “दलाल देश” कह दिया था। इसे लेकर अब पाकिस्तान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने जयशंकर बयान को सिरे से खारिज कर दिया है।
विदेश मंत्री ने यह टिप्पणी बुधवार को हुई एक ऑल पार्टी मीटिंग में दी, जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहा है। जयशंकर ने पाकिस्तान के दखल को खारिज करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान की तरह किसी मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकता है, और ना ही वह कभी ऐसा बनेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमेरिका ने 1981 से पाकिस्तान का “उपयोग” किया है, लेकिन यह कोई नई बात नहीं है।
जयशंकर के बयान पर भड़का पाकिस्तान
पाकिस्तान ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि जयशंकर का बयान पूरी तरह से निराधार और गहरी हताशा को दर्शाता है। उन्होंने इसे अपशब्दों से भरा बयान बताते हुए कहा कि पाकिस्तान ऐसी बयानबाजी की निंदा करता है और उसकी नीति संयम और मर्यादा पर आधारित है। अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान कभी भी किसी भी प्रकार के “मेगाफोन ड्रामा” में विश्वास नहीं करता है।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
जन धन, आधार और UPI का कमाल, डिजिटल भुगतान में देश ने रचा इतिहास; 2 करोड़ से बढ़कर 24,162 करोड़ हुआ ट्रांजैक्शन
कश्मीर से दिल्ली-NCR तक कांपी धरती, भूकंप के झटकों से सहमे लोग; अफगानिस्तान में था केंद्र
विपक्ष के आरोपों का खंडन
एस जयशंकर की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा हो रही थी। भारत सरकार ने इस दौरान विपक्ष के आरोपों का खंडन किया कि वह इस मुद्दे पर चुप है। विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार स्थिति पर लगातार प्रतिक्रिया दे रही है और पाकिस्तान की कथित मध्यस्थता को खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें- ‘मुझे CIA ने बताया गे हैं मुजतबा खामेनेई’, ट्रंप का ईरान के सुप्रीम लीडर को लेकर बड़ा दावा, किया जीत का ऐलान
इस बयान के बाद भारतीय राजनीति में भी हलचल मच गई है। कांग्रेस ने इसे मोदी सरकार की विफलता करार दिया और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने “एक्स” पर पोस्ट करते हुए कहा कि मोदी की कूटनीति विफल हो रही है, और अब भारत “दलाल राष्ट्र” बनने की ओर बढ़ रहा है।
