मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Mumbai Byculla News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के भायखला इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक साजिश का भंडाफोड़ हुआ है।
- Written By: मनोज आर्या
Mumbai Byculla poison capsule case: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के भायखला इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। भायखला पुलिस ने मुहर्रम के पवित्र मौके पर लोगों के बीच दर्द निवारक दवा बताकर जहरीली कैप्सूल बांट रहे एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में चूहे मारने वाले घातक जहर से भरी हुई करीब 14 हजार 900 कैप्सूल्स बरामद की हैं।इस सनसनीखेज वारदात की खबर फैलते ही पूरे मुंबई और सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, अगर समय रहते आरोपी को दबोचा न गया होता, तो हजारों लोगों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। पुलिस अब इस मामले के अंतरराष्ट्रीय कड़ियों और किसी बड़े आतंकी या कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े होने के एंगल से भी सघन जांच कर रही है। देखिए नवभारत लाइव की यह विशेष रिपोर्ट…