कश्मीर से दिल्ली-NCR तक कांपी धरती, भूकंप के झटकों से सहमे लोग; अफगानिस्तान में था केंद्र
Kashmir earthquake: कश्मीर से गुरुग्राम तक भूकंप के झटके महसूस किया गए हैं। रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता मापी गई। भूकंप के तुरंत बाद लोग घरों से बाहर निकल गए।
- Written By: अमन मौर्या
दिल्ली, कश्मीर में भूकंप का प्रतीकात्मक इमेज (एआई जनरेटेड)
Kashmir Gurugram Earthquake Tremors: देश के कई हिस्सों में शनिवार की शाम करीब 7:05 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई। कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूकंप के इन झटकों को महसूस किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के अनुसार इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में था। यह धरती की सतह से 215 किलोमीटर की गहराई में था।धरती हिलने के कुछ देर बाद ही लोगों में दहशत फैल गई। इसके तुरंत बाद लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। फिलहाल अभी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
कश्मीर से दिल्ली तक कांपी धरती
देश के कई हिस्सों में भूकंप का असर देखा गया। कश्मीर से लेकर दिल्ली NCR तक इसके झटके महसूस किए गए। भारत के अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में भी इसका प्रभाव देखा गया।
EQ of M: 6.2, On: 27/06/2026 19:04:51 IST, Lat: 36.442 N, Long: 70.672 E, Depth: 215 Km, Location: Afghanistan.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/lD494VYeiW — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) June 27, 2026
सम्बंधित ख़बरें
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
सेशेल्स में PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ ने बटोरी सुर्खियां, गुजराती लोकनृत्य से गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग
राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव के हॉस्टल से 20 लाख रुपए बरामद
‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी
घर से बाहर निकले लोग
भूकंप के झटके महसूस करने के बाद जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, श्रीनगर, बारामुला और जम्मू समेत कई इलाकों में मध्यम झटके महसूस होते ही लोग एहतियात बरतते हुए अपने घर और कार्यालय से बाहर निकलकर मैदान, सड़क पर आ गए। कश्मीर के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा के गुरुग्राम में भी कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए।
किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं
भूकंप के झटके बाद अभी तक जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक देश के अन्य प्रभावित इलाकों से किसी प्रकार के जन-हानि के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने अपने एक्स हैंडल पर भूकंप की पुष्टि करते हुए जानकारी भी साझा की है। फिलहाल, प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
ये भी पढ़ें- कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही
बता दें, बीते कुछ दिनों से दुनिया भर में कई बड़े जगहों पर भूकंप आए हैं। हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसने वहां भारी तबाही मचाई थी। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में मृत लोगों की संख्या अलग बताई गई है। एक अनुमार के मुताबिक, इस भूकंप से वेनेजुएला में 600 से ज्यादा लोग मारे गए। मौत का ये आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।
