'मुझे CIA ने बताया गे हैं मुजतबा खामेनेई', ट्रंप का ईरान के सुप्रीम लीडर को लेकर बड़ा दावा, किया जीत का ऐलान

US-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि CIA के अनुसार ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई समलैंगिक हैं। साथ ही, ट्रंप ने ईरान के खिलाफ पूर्ण सैन्य विजय का भी एलान किया है।
Mojtaba khamenei is Gay: 'मुझे CIA ने बताया गे हैं मुजतबा खामेनेई', ट्रंप का ईरान के सुप्रीम लीडर को लेकर बड़ा दावा, किया जीत का ऐलान
मुजतबा खामेनेई, डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Trump Claims Mojtaba khamenei is Gay: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर एक विवादास्पद दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने बताया है मोजतबा समलैंगिक हैं। फॉक्स न्यूज को दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “हां, CIA ने यह कहा, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह सिर्फ उनकी राय है या किसी और ने भी यही कहा।”

उन्होंने यह भी बताया कि बहुत से लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं और उनका मानना है कि इससे खामेनेई की ईरान में “खराब शुरुआत” होगी। हालांकि, ट्रंप ने अपने दावे का समर्थन करने के लिए कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया। इसके बावजूद उन्होंने इस टिप्पणी के माध्यम से ईरान में समलैंगिकता के कानूनी और सामाजिक निहितार्थों की ओर इशारा किया।

ईरान में अवैध है समलैंगिकता

ईरान में समलैंगिकता अवैध है और इसे इस्लामी कानूनों के तहत अपराध माना जाता है। इसके लिए सजा शरिया कानूनों के अनुसार तय की जाती है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप को खुफिया ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी मिलते ही हैरानी हुई और उन्होंने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी।

ईरान के खिलाफ जीत दावा

इसी इंटरव्यू में ट्रंप ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर भी बात की और दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य रूप से युद्ध पहले ही जीत लिया है। उनका कहना है कि अमेरिकी और इजरायली हमलों ने ईरान की नौसेना और मिसाइल क्षमताओं को काफी कमजोर कर दिया है। ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 10 दिन बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दी और कहा कि यह कदम ईरानी सरकार के अनुरोध पर उठाया गया है। उन्होंने बताया कि बातचीत “बहुत अच्छी” चल रही है।

अमेरिकी हमलों में ईरानी वायु सेना और नौसेना बर्बाद

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी अभियानों ने ईरान की वायु सेना और नौसेना को लगभग पूरी तरह नष्ट कर दिया है और 154 जहाज डुबा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान की अधिकांश मिसाइलें नष्ट हो चुकी हैं और अब उनके पास केवल 9% क्षमता बची है। ट्रंप ने मिसाइल लॉन्चरों के नष्ट होने को बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि बिना लॉन्चरों के मिसाइलें ज्यादा असर नहीं कर सकतीं। उन्होंने इसे ईरानी सैन्य शक्ति के लगभग पतन के रूप में प्रस्तुत किया।

इस इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने लगातार जोर देकर कहा कि अमेरिका ने सैन्य रूप से युद्ध जीत लिया है और ईरान की रणनीतिक ताकतों को भारी क्षति पहुंचाई है। उनका दावा विवादास्पद है, क्योंकि इसमें राजनीतिक और संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के कई पहलू शामिल हैं, लेकिन उन्होंने इसे खुद “सुनिश्चित जीत” के रूप में पेश किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com