-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- S Jaishankar Down Mohammad Yunus Words At Bimstec Summit
चीन की गोद में बैठकर भी ना बच सके मोहम्मद यूनुस, BIMSTEC में जयशंकर ने ठंडी कर दी हवा
- Written By: अमन उपाध्याय
S Jaishankar BIMSTEC News: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के..

एस. जयशंकर और मोहम्मद यूनुस, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
बैंकॉक: चीन में शी जिनपिंग की उपस्थिति में बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस ने चतुराई दिखाने की कोशिश की। उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भारत को निशाने पर लिया और पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर बयान दिया। हालांकि, भारत ने भी इस पर करारा जवाब दिया। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, जिन्हें कूटनीति का चाणक्य माना जाता है, ने मोहम्मद यूनुस पर उसी मंच से कटाक्ष किया, जहां बांग्लादेश के शीर्ष नेता मौजूद होने वाले थे।
जयशंकर ने बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम) को लेकर भारत की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भारत इस क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी भली-भांति समझता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि बंगाल की खाड़ी में भारत की सबसे लंबी तटरेखा है, जिसकी लंबाई लगभग 6,500 किलोमीटर है।
बिम्सटेक शिखर सम्मेलन मे जयशंकर ने कहा
थाईलैंड में हो रहे छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में एस. जयशंकर ने कहा कि भारत के पास बंगाल की खाड़ी में लगभग 6,500 किलोमीटर लंबी तटरेखा है, जो सबसे लंबी है। भारत का उत्तर-पूर्वी क्षेत्र बिम्सटेक के लिए एक प्रमुख कनेक्टिविटी केंद्र बन रहा है, जिसमें सड़क, रेलवे, जलमार्ग, ग्रिड और पाइपलाइन नेटवर्क तेजी से विकसित हो रहे हैं। इसके अलावा, त्रिपक्षीय राजमार्ग परियोजना के पूरा होने से भारत के उत्तर-पूर्व को प्रशांत महासागर तक सीधा जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे व्यापक स्तर पर बदलाव आएगा।
सम्बंधित ख़बरें
इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
उन्होंने यह भी कहा कि इस विशाल क्षेत्र में वस्तुओं, सेवाओं और लोगों के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए सहयोग और सुविधाएं आवश्यक हैं। इसी रणनीतिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, भारत ने पिछले दशक में बिम्सटेक को मजबूत करने के लिए अपने प्रयासों और संसाधनों को बढ़ाया है।
यूनुस ने किया था ये दावा
विदेश मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि भारत सहयोग को एक समग्र दृष्टिकोण के रूप में देखता है, न कि किसी एक विकल्प को चुनने की आवश्यकता के रूप में। एस. जयशंकर की यह टिप्पणी बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र को लेकर दिए गए हालिया बयान की पृष्ठभूमि में आई है, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ था। मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में चीन सरकार से बांग्लादेश में एक आर्थिक केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया था और यह दावा किया था कि बांग्लादेश इस क्षेत्र में महासागर का एकमात्र संरक्षक है।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पीएम मोदी से मिलने को आतुर हैं यूनुस
बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने बयान में संकेतों के माध्यम से मोहम्मद यूनुस की टिप्पणियों का जवाब दिया है। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए हैं। इस सम्मेलन में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस और म्यांमार के सैन्य नेता मिन आंग ह्लिंग समेत कई अन्य नेता मौजूद हैं। मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री मोदी से अलग से मुलाकात का समय मांगा है, लेकिन अब तक भारत की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि यह बैठक होगी या नहीं।
यूनुस ने दिया था ये बयान
दरअसल, मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में चीन यात्रा के दौरान भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर एक विवादित बयान दिया। बीजिंग में उन्होंने कहा कि भारत के सात पूर्वोत्तर राज्य (सेवन सिस्टर्स) समुद्री रास्ते से कटे हुए हैं और बांग्लादेश इस क्षेत्र के लिए “समुद्र का द्वार” है। उन्होंने चीन से आग्रह किया कि वह बांग्लादेश को अपने आर्थिक विस्तार का हिस्सा बनाए, जिससे इन राज्यों तक समुद्री मार्ग के जरिए चीनी अर्थव्यवस्था का लाभ पहुंच सके। उनके इस बयान को भारत की संप्रभुता पर आघात के रूप में देखा गया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया।
S jaishankar down mohammad yunus words at bimstec summit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













