ट्रंप के दौरे के बीच ब्रिटेन में पकड़े गए रूसी जासूस, सीक्रेट मिशन के दैरान पुलिस ने किया अरेस्ट
Trump UK Visi: ब्रिटेन की आतंकवाद निरोधी पुलिस ने रूस के लिए जासूसी के शक में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, यह कार्रवाई ट्रंप की यात्रा के दौरान हुई। MI5 ने कहा देश में अस्थिरता फैलाना इरादा।
- Written By: अक्षय साहू
सांकेतिक तस्वीर
Britain Police Arrested Russian Spy: ब्रिटेन की आतंकवाद निरोधी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में दो पुरुषों और एक महिला रूस के जासूसी करने के शक में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्रिटेन दौरे के दौरान हुई है।
आतंकवाद निरोधी पुलिस ने बताया कि, तीनों आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा के तहत, किसी दुश्मन देश की खुफिया सेवा की सहायता करने के शक में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इसे लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि, सभी संदिग्धों को सशर्त जमानत देने से पहले एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया था।
देश में बढ़ रही है जासूसी की संख्या.
पुलिस ने बताया कि, 41 वर्षीय पुरुष और 35 वर्षीय महिला को एक ही जगह से गिरफ्तार किया गया, जबकि 46 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति को दक्षिण-पूर्वी एसेक्स के ग्रेज इलाके से गिरफ्तार किया है। आतंकवाद निरोधक कमान के प्रमुख डोमिनिक मर्फी ने पुलिस की कार्रवाई पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश नें विदेशी खुफिया एजेंसी द्वारा भर्ती किए गए प्राॅक्सी लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: बीजिंग-मास्को गठजोड़ भारत के लिए चुनौती, हमारी रक्षा सप्लाई चेन पर असर
Putin China Visit: रूस-चीन संबंधों का नया अध्याय! राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे बीजिंग, जानें क्या है एजेंडा?
ट्रंप के बाद अब पुतिन का बीजिंग दौरा! क्या ग्लोबल मीडिएटर बन रहा चीन? अमेरिका की बढ़ी धड़कनें
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की कुर्सी खतरे में, जानिए कौन हैं नए दावेदार
इससे पहले मई में छह बुल्गारियाई नागरिकों को पूर्वी इंग्लैंड के समुद्र तटीय रिसॉर्ट ग्रेट यारमाउथ में गेस्टहाउस में चलने वाले रूसी जासूसी गिरोह का खुलासा हुआ था। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया था। रूसी अर्धसैनिक वैगनर समूह द्वारा भर्ती किए गए कुछ लोग यूक्रेन को संचार उपकरण सप्लाई करने वाले गोदाम पर आगजनी के हमले के लिए सजा का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पोप लियो और टेस्ला CEO के बीच छिड़ी जंग, सैलरी पर बात आई तो भड़के मस्क, कहा- अपना देखो…
ब्रिटेन में अराजकता फैलाने की कोशिश में रूस
ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI5 के प्रमुख केन मैक्कलम ने पिछले वर्ष चेतावनी दी थी कि यूक्रेन का समर्थन करने के कारण रूस ब्रिटेन में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया था कि रूस ने ब्रिटेन की धरती पर अपने मकसद पूरे करने के लिए अपराधियों और निजी खुफिया एजेंसियों की मदद ली है। इस मामले में मर्फी ने भी चेतावनी दी कि अगर किसी व्यक्ति से किसी विदेशी सरकार की ओर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए संपर्क किया जाता है या उसे उकसाया जाता है, तो उसे गंभीरता से सोच-विचार करना चाहिए।
