Russia Ukraine War: रूस ने अमेरिका को चेताया, यूक्रेन मुद्दे पर हद पार न करने की दी चेतावनी
युक्रेन मुद्दे पर अमेरिका की ओर से लगातार आ रहे बयान पर रूस भड़क गया है। रूस ने अमेरिका को चेतावनी दे डाली है। साथ ही हद में रहने की नसीहद दी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरो ने बीते दिन अमेरिका को खूब खरी खोटी सुनाया।
- Written By: साक्षी सिंह
तस्वीर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
मॉस्को: युक्रेन मुद्दे पर अमेरिका की ओर से लगातार आ रहे बयान पर रूस भड़क गया है। रूस ने अमेरिका को चेतावनी दे डाली है। साथ ही हद में रहने की नसीहद दी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरो ने बीते दिन अमेरिका को खूब खरी खोटी सुनाया।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका को चेतवानी दी है कि वह यूक्रेन के मुद्दे पर ‘रेड लाइन’ को पार न करे। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस (TASS) द्वारा जारी की गई खबर में यह जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें:-Third World War: दुनिया पर मंडरा रहा तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, ट्रंप बोले सिर्फ मैं कर सकता हूं कंट्रोल
सम्बंधित ख़बरें
मैक्रों के एक फैसले से रूस में मचा हड़कंप! अब यूक्रेन की धरती पर बनेंगे फ्रांस के घातक हथियार
ICC पर अमेरिका का सबसे बड़ा हमला! मार्को रुबियो बोले- हर एक ईंट उखाड़ देंगे, सहयोगी देशों से मांगा साथ
Crude Oil Price: ट्रंप के एक बयान से कच्चे तेल में तहलका, निचले स्तर से 10% उछलकर $85 के करीब पहुंचा भाव
Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान तनाव से भड़का क्रूड, $79 के पार पहुंचा भाव; भारत में महंगे पेट्रोल-डीजल का खतरा!
खबर में बताया गया कि लावरोव ने कहा कि अमेरिका रूस के प्रति आपसी संयम की भावना खोने लगा है। रूस की समाचार एजेंसी की खबर में बताया गया कि लावरोव ने बुधवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने के मामले में लक्ष्मण रेखा यानी रेड लाइन पार कर दी है।
रूस के प्रति आपसी संयम रखने को कहा
खबर में लावरोव के हवाले से कहा गया कि मेरिका को यह समझ लेना चाहिए कि हमारी लक्ष्मण रेखा ऐसी नहीं हैं जिनसे खिलवाड़ किया जा सके और वे अच्छी तरह जानते हैं कि वे कहां हैं। लावरोव ने कहा कि अमेरिका रूस के प्रति आपसी संयम की भावना खोने लगा है। उन्होंने इसे खतरनाक करार दिया।
अमेरिका के दोहरे रवैये पर रूस को आया गुस्सा
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच बीते दो साल से ज्यादा वक्त से युद्ध जारी है। दुनिया का सबसे ताकतवार राष्ट्र अमेरिका के हस्तक्षेप से भी ये संघर्ष विराम के आसार नहीं दिख रहे हैं। अमेरिका एक तरफ शांति वार्ता के लिए घूम घूम कर बैठक कर रहा। दूसरी ओर यूक्रेन को सैन्य सहायता दे रहा। यूक्रेन नाटो देश की सैन्य सहायता से रूस पर मजबूती के साथ जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
ये भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने सिंगापुर के व्यापारियों को दिया काशी आने का न्योता, कारोबारियों से की ये बड़ी अपील
यहां तक कि यूक्रेन की सेना ने रूस के कुर्स्क इलाके में कई किलोमीटर तक कब्जा जमा लिया है। साथ ही अपना सैन्य दफ्तर भी खोल लिया है। अमेरिका के इस दोहरे रवैये को देखकर रूस ने अमेरिका पर शख्त नाराजगी जताई है। साथ ही अमेरिका हद में रहने की चेतावनी भी दिया है।
