-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Invited Businessmen From Singapore To Visit Kashi Made This Big Appeal To The Businessmen
पीएम मोदी ने सिंगापुर के व्यापारियों को दिया काशी आने का न्योता, कारोबारियों से की ये बड़ी अपील
- Written By: शुभम पाठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिनों की सिंगापुर दौरे पर गुरुवार को सिंगापुर में शीर्ष कारोबारियों और मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने भारत में निवेश और नवोन्मेषण लाने के लिए उन्हें देश में अभी जारी सुधारों के बारे में बताया।

पीएम मोदी ने सिंगापुर में कारोबारियों से की मुलाकात (सोर्स:-सोशल मीडिया)
सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी सिंगापुर की यात्रा पर है। जहां आज यानी गुरुवार को पीएम मोदी ने सिंगापुर में शीर्ष कारोबारियों और मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात की। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने भारत में निवेश और नवोन्मेषण लाने के लिए उन्हें देश में अभी जारी सुधारों के बारे में बताया।
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण के बाद पीएम मोदी 6 साल के बाद सिंगापुर पहुंचे है। पीएम मोदी ने दो दिन की सिंगापुर की यात्रा पर आज कारोबारियों से मुलाकात कर उन्हें भारत के काशी आने का निमंत्रण दिया।
पीएम मोदी ने कारोबारियों से की मुलाकात
सिंगापुर में कारोबारियों से मुलाकात को लेकर जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स’ पर लिखा सिंगापुर में शीर्ष कारोबारियों और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) से बातचीत की। हमने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। मैंने भारत में जारी उन सुधारों को रेखांकित किया जो निवेश तथा नवाचार को बढ़ावा देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: अब चलेगी स्वदेश निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन, 17 जुलाई को भारत रचेगा इतिहास
PM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अंशुला कपूर-रोहन को दी शादी की बधाई, बोनी कपूर ने शेयर किए लेटर
Powerful Small Countries: क्षेत्रफल में छोटे पर ताकत और पैसे में बड़े हैं ये देश, दुनिया पर है इनका राज
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में पहली बार होगा BBL का मैच, PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें:-दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर CBI से मांगा जवाब, कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत से जुड़ा है मामला
जानकारी के लिए बता दें कि भारत-सिंगापुर व्यापार पिछले 10 साल में दोगुना से भी अधिक हो गया है। पारस्परिक निवेश करीब तीन गुना होकर 150 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है। मोदी की सिंगापुर यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के लिए महत्वपूर्ण है। सिंगापुर आसियान देशों में भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है।
कारोबारियों को पीएम मोदी का निमत्रंण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर की शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की और भारत में निवेश करने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा यह मेरा तीसरा कार्यकाल है। जो लोग भारत से परिचित हैं, उन्हें पता होगा कि 60 साल बाद किसी सरकार को तीसरी बार जनादेश मिला है। इसके पीछे की वजह मेरी सरकार की नीतियों में लोगों का विश्वास है। अगर दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कोई एविएशन सेक्टर है, तो वह भारत में है। एमआरओ हमारी प्राथमिकता है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आपको (व्यवसायों को) हवाई अड्डों के विकास में निवेश करने के लिए भारत आना चाहिए। हम पूर्वानुमानित और प्रगतिशील नीतियों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत में राजनीतिक स्थिरता है। हम सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आक्रामक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। हम इस क्षेत्र में एक पूरा इकोसिस्टम बनाने जा रहे हैं। भारत में टियर 2 और टियर 3 शहरों में स्टार्टअप बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। मैंने देखा कि एक विषय जो प्रमुखता से दिखाई दे रहा है, वह है कौशल विकास। भारत में, हम उद्योग 4.0 और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास पर बहुत जोर दे रहे हैं। आइए और काशी में निवेश करें।”
चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औप और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने गुरुवार को अपनी मुलाकात के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के लिए चार समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने सिंगापुर शहर में मुलाकात की और अपने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
ये भी पढ़ें:-सिक्किम में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए भारतीय सैनिक, गाड़ी खाई में गिरने से चार जवानों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के बीच हुआ ये समझौता ज्ञापन डिजिटल प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र और शैक्षिक सहयोग और कौशल विकास पर केंद्रित हैं।
Pm modi invited businessmen from singapore to visit kashi made this big appeal to the businessmen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते? जानिए वो 8 चीजें जो चुपचाप पूरी कर सकती हैं शरीर में कैल्शियम की कमी
Jul 14, 2026 | 09:09 PMUPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Jul 14, 2026 | 09:07 PMट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
Jul 14, 2026 | 09:07 PM‘हमारा कोई लेना देना नहीं है’, धीरेंद्र शास्त्री ने झाड़ा अपने भाई से पलड़ा; फायरिंग केस पर दिया बड़ा बयान
Jul 14, 2026 | 08:59 PMRailway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में 12 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 08:55 PMजोगेश्वरी जंक्शन, नई हार्बर लाइन और 15 डिब्बों वाली लोकल से बदलेगी मुंबई की रेल व्यवस्था
Jul 14, 2026 | 08:48 PMज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM














