पति-पत्नी के बीच बढ़ रही दूरियां होंगी खत्म, अपनाएं ये 7 आसान उपाय, रिश्ते में फिर लौटेगा प्यार

Marital Relationship Tips : संवाद की कमी के कारण कई बार पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। हालांकि, कुछ आसान और प्रभावी उपाय अपनाकर रिश्ते में फिर से प्यार, अपनापन लौटाया जा सकता हैं।
Love And Trust In Marriage
पति-पत्नी (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Love And Trust In Marriage : आज के दौर में पति-पत्नी के रिश्तों को मजबूत बनाए रखना कई बार चुनौती बन जाता है। छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़े, आपसी मतभेद और बढ़ती दूरियां रिश्ते की मिठास को कम कर देती हैं। अगर लाख कोशिशों के बाद भी रिश्ते में तनाव बना रहता है, तो ज्योतिष और वास्तु से जुड़े कुछ पारंपरिक उपाय अपनाए जा सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों से दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बढ़ता है।

  • शिव-पार्वती की आराधना से बढ़ेगा प्रेम

वैवाहिक जीवन में प्रेम और सौहार्द बढ़ाने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें। मान्यता है कि शिव-पार्वती का आशीर्वाद मिलने से पति-पत्नी के बीच की दूरियां कम होती हैं और रिश्ते में मधुरता आती है।

  • विष्णु-लक्ष्मी को लगाएं केसर वाली खीर का भोग

यदि दांपत्य जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ाना चाहते हैं, तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को पीले और लाल फूल अर्पित करें। साथ ही लगातार सात दिनों तक केसर युक्त खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेम का वातावरण बनता है।

  • बेडरूम की सही दिशा से आएगी रिश्ते में मजबूती

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पति-पत्नी का शयनकक्ष दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना शुभ माना जाता है। यह दिशा रिश्ते में स्थिरता, विश्वास और भावनात्मक मजबूती को बढ़ाने वाली मानी जाती है।

  • इन रंगों से बढ़ेगा प्यार और अपनापन

बेडरूम की दीवारों पर हल्के गुलाबी, पीच, लैवेंडर या हल्के लाल रंग का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। ये रंग प्रेम, कोमलता और सकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देते हैं। वहीं, बहुत गहरे या काले रंग तनाव और नकारात्मकता का कारण बन सकते हैं।

  • पति-पत्नी साथ करें इस विशेष मंत्र का जाप

वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के लिए पति-पत्नी रोज सुबह घर के मंदिर में एक साथ पूजा करें और इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें।

"ॐ श्रीं ह्रीं पूर्ण गृहस्थ सुख सिद्धये ह्रीं श्रीं ॐ नमः।"

मान्यता है कि इस मंत्र की 5 माला लगातार 21 दिनों तक करने से गृहस्थ जीवन में सुख-शांति और आपसी प्रेम बढ़ता है।

  • घी का दीपक लाएगा घर में सकारात्मकता

घर में प्रतिदिन सुबह और शाम घी का दीपक जलाना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे घर का वातावरण सकारात्मक रहता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहता है।

  • रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत

ज्योतिषीय उपायों के साथ-साथ रिश्ते में सबसे जरूरी है आपसी संवाद और सम्मान। एक-दूसरे की भावनाओं को समझना, समय देना और छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना दांपत्य जीवन को मजबूत बनाता है। प्रेम और विश्वास ही किसी भी रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com