- Hindi News »
- World »
- Russia Ukraine War Second Round Of Talks Between The Two Countries Continues In Belarus
रूस-यूक्रेन युद्ध: बेलारूस में दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत जारी
- Written By: शुभम सोनडवले

मिंस्क. बेलारूस (Belarus) में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों (Russia-Ukarine Delegation) के बीच शांति वार्ता (Peace Talk) का दूसरा दौर चल रहा है। रुस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि, बेलारूसी क्षेत्र में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच सीधी बातचीत चल रही है। हमें उम्मीद है कि वे इस स्थिति को समाप्त करेंगे, शांति बहाल करेंगे और यूक्रेन में सभी लोगों को शांतिपूर्ण जीवन में लौटने में सक्षम बनाएंगे।
इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने कहा था कि, एक यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल दूसरे दौर की वार्ता के लिए रूसी समकक्षों से मिलने के लिए हेलीकॉप्टर से बेलारूस जा रहा है। पोडोलीक एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता कुछ घंटों में शुरू हो जाएगी।
Direct talks between Russian and Ukrainian representatives are underway on Belarusian territory. We hope that they bring about an end to this situation, restore peace in Donbass and enable all people in Ukraine to return to peaceful life: Ministry of Foreign Affairs of Russia — ANI (@ANI) March 3, 2022
बैठक 12 बजे शुरू
वहीं, बेलारूसी राज्य समाचार एजेंसी बेल्टा ने मुख्य रूसी वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की के हवाले से कहा कि वार्ता का दूसरा दौर बेलारूस में 12 बजे शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुनीर अमेरिका का टट्टू…अफगानिस्तान पर हमले से भड़की पाकिस्तानी जनता, अपने ही फील्ड मार्शल की लगा दी क्लास
मध्य-पूर्व में लंबे युद्ध से बचेगा अमेरिका… उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान नीति पर दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान ने कर दी बड़ी भूल! हवाई हमले में अफगान शिक्षा मंत्री को उतारा मौत के घाट, तालिबान ने खाई बदले की कसम
Nepal Earthquake: नेपाल में 4.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, सिक्किम में भी दो बार कांपी धरती
यूक्रेनी पक्ष ने जानबूझकर देरी से पहुंचा?
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बिना कोई सबुत के दावा किया कि यूक्रेनी पक्ष ने जानबूझकर उनके आगमन में देरी की और सुझाव दिया कि यूक्रेन संयुक्त राज्य का एक कठपुतली राज्य है।
रुसी प्रतिनिधिमंडल को करना पड़ा इंतजार
उधर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सीएनएन से बातचीत के दौरान कहा कि एक रूसी प्रतिनिधिमंडल बेलारूस में अपने यूक्रेनी समकक्षों की प्रतीक्षा कर रहा था। उन्होंने कहा, हमारा प्रतिनिधिमंडल बीती रात वहां मौजूद था। यह यूक्रेन के वार्ताकारों से बीती रात, पूरी रात, फिर सुबह होने की उम्मीद कर रहा था। वे अभी भी इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, वार्ता शुरू नहीं हुई है। यूक्रेनी वार्ताकार स्पष्ट रूप से जल्दी में नहीं हैं। आइए आशा करते हैं कि वे आज पहुंचेंगे।
बता दें कि यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की बातचीत बुधवार को होने वाली थी।
गौरतलब है कि सोमवार को पहले दौर की वार्ता छह घंटे तक चली, जो बेनतीजा रही।
Russia ukraine war second round of talks between the two countries continues in belarus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किश्त अटकी, बढ़ा इंतजार, ‘लाडकी बहीन योजना’ की राशि नहीं मिलने से महिलाओं में चिंता
Feb 27, 2026 | 04:59 PMAIIMS में भर्ती संकट: नागपुर समेत कई केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी, हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा सटीक जवाब
Feb 27, 2026 | 04:52 PMखगोलीय घटना: कल एक ही रेखा में दिखेंगे 6 ग्रह, सूर्यास्त के आधे घंटे बाद देख सकेंगे नजारा
Feb 27, 2026 | 04:45 PMअजित पवार प्लेन हादसा: रोहित पवार ने CM फडणवीस को सौंपे ‘सीक्रेट’ सबूत, FIR और जांच को लेकर किए बड़े खुलासे
Feb 27, 2026 | 04:34 PMसिंदी रेलवे में चला बुलडोजर: 30 साल पुराना अतिक्रमण जमींदोज, वन विभाग की 3 हेक्टेयर भूमि से हटाए 82 मकान
Feb 27, 2026 | 04:34 PMIND W vs AUS W: जॉर्जिया वॉल के शतक से जीता ऑस्ट्रेलिया, भारत को 5 विकेट से हराकर वनडे सीरीज किया अपने नाम
Feb 27, 2026 | 04:30 PMनज़रदोष से कैसे पाएं छुटकारा? होली के दिन कर लें ये उपाय, मिलेगी मुक्ति
Feb 27, 2026 | 04:29 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM














