Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमला किया है। इस भीषण तबाही के बाद नाटो सदस्य पोलैंड ने भी अपनी वायु सेना को हाई अलर्ट पर रखा है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 02, 2026 | 09:39 AM

सांकेतिक डिजाइन फोटो- नवभारत

Follow Us
Follow Us:

Russia Ukraine War Poland High Alert: रूस ने एक बार फिर अपनी सैन्य आक्रामकता का परिचय देते हुए कीव पर अब तक के सबसे बड़े संयुक्त हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया। इस हमले में रूसी सेना ने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन्स का एक साथ बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया, जिसने पूरे शहर की नींव हिलाकर रख दी।

गुरुवार तड़के शुरू हुए इस भीषण हमले के बाद पूरे शहर में ‘एयर रेड सायरन’ गूंजने लगे और हजारों नागरिक अपनी जान बचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों और गहरे भूमिगत बंकरों की ओर शरण लेने को मजबूर हो गए।

पोलैंड में हाई अलर्ट

रूस के इस हमले का असर केवल यूक्रेन की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रहा। पड़ोसी देश और NATO सदस्य पोलैंड ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल सक्रिय कर दिया है। पोलिश सेना ने एहतियात के तौर पर अपने F-16 लड़ाकू विमानों को उड़ान भरने के निर्देश दिए और अपने एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम तथा रडार यूनिट्स को ‘हाई अलर्ट’ पर तैनात कर दिया है। पोलैंड ने बयान जारी कर कहा कि यह कदम यूक्रेन से सटे सीमावर्ती इलाकों और अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी

सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार

पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार

आधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग

हमले में 11 लोग घायल

कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को के अनुसार, रूसी मिसाइलों और ड्रोन्स ने शहर के कई महत्वपूर्ण और नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। मध्य कीव के प्रसिद्ध शेवचेंको बुलेवार्ड में स्थित एक होटल की ऊपरी मंजिलों में हमले के बाद भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें मीलों दूर से देखी जा सकती थीं।

इसके अलावा, एक नौ मंजिला रिहायशी अपार्टमेंट का एक हिस्सा मिसाइल की चपेट में आकर ढह गया, जिससे कई लोग मलबे के नीचे दब गए। राहत और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

One of the largest missile attacks in recent times has taken place in Kyiv.
Explosions, fires, and destruction have been reported in the capital, as well as in several other cities across Ukraine.
Both ballistic and cruise missiles were used.
“That’s all. Goodbye.” pic.twitter.com/zLTWtL4QVk
— The World Time (@MuzamilK9865) July 2, 2026

रिपोर्ट के अनुसार, एक एंबुलेंस स्टेशन भी इस हमले की चपेट में आया, जहां एक पैरामेडिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं, लेकिन मलबे की स्थिति को देखते हुए यह संख्या बढ़ने की प्रबल आशंका है।

The Russian Army Strikes were carried out on enemy targets used by the Ukrainian Militan Forces in the Zaporizhia region 🇷🇺 pic.twitter.com/6AfZFD9cGD — Scorpion Intel (@scorpion_intel) July 2, 2026

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार

जेलेंस्की की वापसी और खुफिया चेतावनी

इस भयावह हमले की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने खुलासा किया कि उनकी खुफिया एजेंसियों ने पहले ही रूस के इस बड़े हमले की तैयारी को लेकर चेतावनी दे दी थी। इसी गंभीर खतरे को देखते हुए जेलेंस्की ने अपने आयरलैंड दौरे को बीच में ही छोड़ दिया और स्थिति की समीक्षा के लिए तुरंत यूक्रेन लौट आए। उन्होंने बताया कि रूस के ये हमले साबित करते हैं कि क्रेमलिन कूटनीतिक समाधान के बजाय केवल विनाश में विश्वास रखता है।

Russia ukraine war poland high alert air defense systems fighter jets active

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 09:39 AM

Topics:  

  • Missile Attack
  • Russia-Ukraine War
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.