- Hindi News »
- World »
- Russia To Expel Six British Diplomats On Charges Of Espionage
कीर स्टॉर्मर पहुंचे अमेरिका, इधर रूस ने ब्रिटेन को दे दिया बड़ा झटका
रूस के अधिकारियों ने छह ब्रिटिश राजनयिकों पर जासूसी का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन बयान में कहा कि इन राजनयिकों की मान्यता वापस लेने का निर्णय लिया गया है।
- Written By: आकाश मसने

व्लादिमीर पुतिन (सोर्स: सोशल मीडिया)
मॉस्को: रूस और यूक्रेन जंग में दोनों देशों को अब तक काफी नुकसान हो चुका हैं। इस युद्ध के कारण पूरा विश्व पर आर्थिक दृष्टिकोण से इसकी चपेट में है। इस युद्ध का पश्चिमी देशों पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है। पश्चिमी देश दो धड़ों में बंट चुके हैं। कोई यूक्रेन का साथ दे रहा है तो रूस का। ज्यादतर पश्चिमी देश रूस के खिलाफ हैं और युक्रेन को युद्ध के लिए हथियार उपलब्ध करा रहे हैं। इसमें अमेरिका और ब्रिटेन का नाम सबसे आगे हैं।
यूक्रेन द्वारा रूस पर हमला करने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से उपलब्ध कराए गए हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंधों में ढील देने की कोशिश की जा रही है जिसकी वजह से रूस एवं पश्चिमी देशों में तनाव बढ़ गया है। इसी बीच अब रूस भी इन देशों में बदला लेने में मुड़ में आ गया हैं। रूस ने ब्रिटेन को तगड़ा झटका देने जा रहा है। रूस ने छह ब्रिटिश राजनयिकों पर जासूसी का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें:– उत्तर कोरिया ने पहली बार सार्वजनिक की अपनी न्यूक्लियर फैक्ट्री, विश्व के देशों को दी टेंशन
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: अब जाएगी PM स्टार्मर की कुर्सी? जानिए कौन हैं कैथरीन वेस्ट, जिनकी बगावत से हिल गई ब्रिटिश सरकार
पुतिन ने विक्ट्री डे पर NATO को ललकारा, कहा- यूक्रेन में जो हो रहा, वो सही है; बिना टैंकों के निकली परेड
ब्रिटेन में हंता वायरस की एंट्री! दो लोगों में संक्रमण मिलने के बाद WHO का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
दुनिया के वो देश जिनके हैं दर्जनों दुश्मन, रूस और इजरायल की इस लिस्ट में भारत का कनेक्शन देख रह जाएंगे दंग
रूस के अधिकारियों ने छह ब्रिटिश राजनयिकों पर जासूसी का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन बयान में कहा कि इन राजनयिकों की मान्यता वापस लेने का निर्णय लिया गया है। रूस के सरकारी टीवी चैनल ने एफएसबी नामक सुरक्षा सेवा के एक अधिकारी के हवाले से जानकारी दी कि इन राजनयिकों को निष्कासित कर दिया जाएगा।
यह निष्कासन ऐसे वक्त हो रहा है जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से बातचीत के लिए वाशिंगटन की यात्रा कर रहे हैं। इस बातचीत के दौरान, रूस के अंदरूनी भागों को निशाना बनाने के लिए पश्चिमी देशों से मिले हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति को लेकर यूक्रेन के अनुरोध पर भी चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें:– अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए किया भारत का समर्थन
स्टॉर्मर ने अमेरिका यात्रा से पहले कहा था कि ब्रिटेन ‘‘रूस के साथ कोई टकराव नहीं चाहता।” उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ‘‘रूस ने यह संघर्ष शुरू किया। रूस ने अवैध तरीके से यूक्रेन पर आक्रमण किया। रूस इस संघर्ष को खत्म कर सकता था।” उन्होंने कहा कि ‘‘यूक्रेन के पास आत्मरक्षा का अधिकार है और हम स्वाभाविक रूप से, आत्मरक्षा के यूक्रेन के अधिकार का समर्थन करते हैं। आप जानते हैं हम उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहे हैं। लेकिन हमें रूस के साथ कोई विवाद नहीं चाहिए। हमारा ऐसा बिल्कुल भी इरादा नहीं है।”
विध्वंसकारी गतिविधियों में लिप्त थे
‘एफएसबी’ ने कहा कि उसे इस संबंध में दस्तावेज मिले हैं जो यह दर्शाते हैं कि राजनयिकों को ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के एक प्रभाग द्वारा भेजा गया था ‘जिनका मुख्य काम हमारे देश पर रणनीतिक रूप से पराजय थोपना था’ और इसके लिए वे ‘खुफिया जानकारी जुटाने और विध्वंसकारी गतिविधियों में लिप्त’ थे।
एफएसबी ने राजनयिकों की पहचान की जानकारी दिए बिना बताया कि इन दस्तावेजों के आधार पर और ‘ब्रिटेन द्वारा उठाए गए कई द्वेषपूर्ण कदमों के जवाब में’ रूस के विदेश मंत्रालय ने राजनयिकों की मान्यता वापस ले ली है। इसने चेतावनी दी कि यदि अन्य राजनयिक भी ‘इसी प्रकार की गतिविधियों’ में संलिप्त पाए गए तो एजेंसी रूस में उनके ‘मिशनों को शीघ्र समाप्त करने की मांग करेगी।’
रूसी सरकारी टीवी ने एक रिपोर्ट में कहा कि छह राजनयिकों ने उन स्वतंत्र मीडिया और अधिकार समूहों से मुलाकात की जिन्हें ‘विदेशी एजेंट’ कहा जाता है। राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय ‘क्रेमलिन’ की आलोचना करने वाले संगठनों एवं व्यक्तियों के लिए रूस ‘विदेशी एजेंट’ संदर्भ का इस्तेमाल करता है।
ब्रिटिश दूतावास ने वियना समझौते का उल्लंघन किया
मॉस्को स्थित ब्रिटिश दूतावास ने इस बारे में टिप्पणी के एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के अनुरोध पर तत्काल कुछ नहीं कहा। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय की ओर से भी फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि ‘‘हम ब्रिटेन के तथाकथित राजनयिकों की गतिविधियों के बारे में ‘एफएसबी’ के आंकलन से सहमत हैं। ब्रिटिश दूतावास ने वियना समझौते का उल्लंघन किया है। उसने अपनी सारी हदें पार कर ली हैं।”
अब तक 346 राजनयिक निष्कासित
उन्होंने कहा कि राजनयिक ‘‘हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से विध्वंसक गतिविधियों में लिप्त थे”। फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से पश्चिमी देशों द्वारा रूसी एवं रूस द्वारा पश्चिमी देशों के राजनयिकों को निष्कासित करना आम हो गया है। रूसी समाचार संगठन ‘आरबीसी’ ने पिछले साल कहा था कि पश्चिमी देशों और जापान ने 2022 की शुरुआत से अक्टूर 2023 के बीच कुल 670 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया है जबकि रूस ने 346 राजनयिकों को निष्कासित किया है।
‘आरबीसी’ के अनुसार यह पिछले 20 साल की तुलना में सबसे अधिक है। मई में ब्रिटेन ने लंदन में रूस के रक्षा अताशे को निष्कासित किया था और आरोप लगाया था कि वह एक अघोषित खुफिया अधिकारी हैं तथा ब्रिटेन में कई रूसी राजनयिक प्रतिष्ठानों को यह कहकर बंद कर दिया था कि उनका इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Russia to expel six british diplomats on charges of espionage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, WhatsApp के एक मैसेज ने खोल दी पूरी पोल, जानें पूरा मामला
May 12, 2026 | 06:10 PMभोजशाला विवाद में सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला; अब ‘मंदिर’ या ‘मस्जिद’ पर आ सकता है बड़ा निर्णय
May 12, 2026 | 06:06 PMपश्चिम बंगाल में महिलाओं को हर महीने ₹3000 और मुफ्त बस यात्रा, नई सरकार का बड़ा ऐलान
May 12, 2026 | 06:05 PMक्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
May 12, 2026 | 05:55 PMमहाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
May 12, 2026 | 05:53 PMवीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट वाला जन्नत से नहीं है कम
May 12, 2026 | 05:46 PMTravel Essential: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं, तो इन आइटम्स को पैक करना न भूलें, जर्नी हो जाएगी मजेदार
May 12, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














