रूस की धरती में निकला खजाना, इन इलाकों में मिला 700 टन चांदी का विशाल भंडार; मची हलचल
Russia Silver Reserves: रूस की फेडरल सबसॉइल एजेंसी ने साइबेरिया और मगदान में दो बड़े चांदी के भंडार खोजे हैं, जिनका कुल अनुमानित रिजर्व 770 टन से ज्यादा बताया गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
रूस की धरती में निकला खजाना, फोटो (सो. आईएएनएस)
Siberia Silver Mining: रूस ने खनिज संसाधनों के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए साइबेरिया और मगदान ओब्लास्ट में दो विशाल चांदी के भंडार खोज निकाले हैं। फेडरल एजेंसी फॉर सबसॉइल यूज (रोसनेड्रा) ने शनिवार को घोषणा की कि उंगुरस्कॉय डिपॉजिट (जबायकाल्स्की क्राय) और केगाली डिपॉजिट (मगदान ओब्लास्ट) में कुल 770 टन से अधिक चांदी का भंडार पाया गया है। इनमें जहां उंगुरस्कॉय में 699.6 टन का रिजर्व मिला है, वहीं केगाली में 70.5 टन चांदी का अनुमानित भंडार दर्ज किया गया है।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, रूसी माइनिंग कंपनी पॉलीमेटल 2028 से केगाली डिपॉजिट के विकास का प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बना रही है। इस परियोजना में लगभग 2.5 बिलियन रूबल (करीब 32.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश प्रस्तावित है। यह प्रोजेक्ट क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
फॉस्फोरस और लौह अयस्क मौजूद
तास न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस 2025 की शुरुआत से अब तक 200 से अधिक नए ठोस खनिज भंडारों को राष्ट्रीय रजिस्टर में जोड़ चुका है। रोसनेड्रा का कहना है कि हर वर्ष औसतन लगभग 200 नए खनिज भंडार खोजे जाते हैं, और इस साल भी यह रुझान कायम रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
अगले हफ्ते वाशिंगटन में होगी जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात, युद्ध को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
कांगो में इबोला ने मचाई तबाही! लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, हिंसा के बीच बेकाबू हुई महामारी
एजेंसी ने अपने बयान में 2025 की कई महत्वपूर्ण खोजों का भी उल्लेख किया, जिनमें सारातोव क्षेत्र के इवानिखिंसकोये और त्सेलिन्नोये पोटैशियम-मैग्नीशियम सॉल्ट डिपॉजिट शामिल हैं। इन दोनों डिपॉजिट में क्रमशः 1 बिलियन टन और 2 बिलियन टन के अनुमानित रिजर्व पाए गए हैं। इसके अलावा इरकुत्स्क क्षेत्र में जिदोइस्कोये डिपॉजिट की खोज भी बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें लाखों टन टाइटेनियम, फॉस्फोरस और लौह अयस्क मौजूद होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें:- ब्लैक सी में आग का गुबार, रूसी ‘शैडो फ्लीट’ टैंकर पर ड्रोन अटैक, जलकर राख हो गया जहाज- VIDEO
मगदान ओब्लास्ट, जहां दूसरा चांदी का भंडार खोजा गया है, रूस के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित है। यह क्षेत्र ओखोटस्क सागर से घिरा है और पर्वतीय इलाकों, गहरी घाटियों और खनिज संपदा के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र की सीमाएं कामचटका, खाबरोवस्क, चुकोटका और साखा रिपब्लिक से लगती हैं। यहीं से रूस को देश के सबसे बड़ी सोने की खोजों में से कुछ मिली थीं।
(IANS इनपुट के अनुसार)
