Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस ने कहा- कजान में BRICS समिट से ‘नए रचनात्मक एजेंडे’ के निर्माण का मिला संकेत

रूस ने सोमवार को कहा कि कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से संकेत मिला है कि एक नया रचनात्मक एजेंडा आकार ले रहा है।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Apr 01, 2025 | 01:10 PM

तस्वीर में पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली:  रूस के कजान शहर में संपन्न हुआ ब्रिक्स समिट काफी सफल माना जा रहा है।  रूस ने सोमवार को कहा कि कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से संकेत मिला है कि एक नया रचनात्मक एजेंडा आकार ले रहा है। मॉस्को व्यावहारिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय समन्वय पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस समूह को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले सप्ताह हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के परिणामों के बारे में भारत में रूस के राजदूत ने मीडिया को जानकारी दी। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि यह विस्तारित प्रारूप में पहला शिखर सम्मेलन था, जिसमें 35 देशों के नेताओं और छह अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भाग लिया। जिनमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ-साथ एशियाई, अफ्रीकी और लातिन अमेरिकी देश भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें:-संयुक्त राष्ट्र के कंट्राेल से बाहर हुआ इजरायल, UN के खिलाफ पारित किया कानून

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?

चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले मातम, पटाखे की दुकान में भीषण धमाका; 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

चीन का बड़ा फैसला, ब्रिटेन और कनाडा समेत 79 देशों को वीजा-फ्री एंट्री; जानें 30 दिनों के प्रवास का नया नियम

इजरायली पर्यटक से गैंगरेप और हत्या, कर्नाटक कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई फांसी; बताया ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’

200 कार्यक्रमों की रूस ने की मेजबानी 

डेनिस अलीपोव ने कहा कि पूरे साल रूस ने लगभग 200 कार्यक्रमों की मेजबानी की जिनमें विदेशी और अन्य क्षेत्रीय मंत्रिस्तरीय बैठकें, संसदीय मंच, एनएसए संवाद, कार्य समूह, सम्मेलन और संगोष्ठी, व्यापार मंच, सांस्कृतिक और फिल्म समारोह, साथ ही खेल, फैशन फोरम और अग्निशमन अभ्यास शामिल हैं।

BRICS समिट में अब 10 देश शामिल

ब्रिक्स में पांच देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इसमें अब पांच और सदस्य मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हो गए हैं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर तक रूस के शहर कजान में आयोजित किया गया। कजान मॉस्को से लगभग 900 किलोमीटर पूर्व में है।

ये भी पढ़ें:-अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दी दिवाली की बधाई, व्हाइट हाउस में भारतीय अमेरिकियों के साथ मनाया जश्न

अलीपोव की मीडिया ब्रीफिंग के बाद रूसी दूतावास ने एक बयान जारी किया। बयान में कहा कि विस्तारित सदस्यता के भीतर मतभेदों के बारे में सभी संदेहों के बावजूद हम काफी सफल रहे। क्योंकि हमारा सबसे बड़ा आदर्श कठिन मुद्दों के लिए सौहार्दपूर्ण समाधान तलाशना और एक साझा आधार खोजना है।

Russia says brics summit in kazan indicated the creation of a new constructive agenda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2024 | 09:00 AM

Topics:  

  • BRICS Summit
  • China
  • India
  • Russia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.